फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sp candidate husband created ruckus due to light failure in strong room

UP Nikay Chunav: स्ट्रांग रूम में लाइट गुल होने पर सपा प्रत्याशी के पति ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Tue, 09 May 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 May 2023 02:42 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी के पति निर्मेष मंगल ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा कंट्रोल रूम से बाहर कर दिया गया। पास नहीं होने का हवाला देकर बाहर किया जा रहा था। जबकि निगरानी करने के लिए परिसर में किसी पास की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Sp candidate husband created ruckus due to light failure in strong room
महराजगंज निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की मतपेटिका धनेवा धनेई समेकित विद्यालय पर रखी गई है। सोमवार को बार-बार बिजली गुल होने से नाराज महराजगंज नगरपालिका के सपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी पुष्प लता मंगल के पति निर्मेष मंगल ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा कर विरोध प्रकट किया। मतपेटिका की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

 
सोमवार को रात करीब 10 बजे स्ट्रांग रूम के पास रखवाली में लगे सपा प्रत्याशी के पति निरमेश मंगल बिजली गुल होने पर विरोध प्रकट किए उन्होंने कहा कि एक बार लाइट कटने पर 45 मिनट तक कैमरा बंद रह रहा है। सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

 
सपा प्रत्याशी के पति निर्मेष मंगल ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा कंट्रोल रूम से बाहर कर दिया गया। पास नहीं होने का हवाला देकर बाहर किया जा रहा था। जबकि निगरानी करने के लिए परिसर में किसी पास की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की मुलाकात


नगर पंचायत परतावल के बसपा प्रत्याशी सतीश मद्धेशिया के समर्थक धीरज पासवान और रोशन राय, बृजेश गौतम, मिट्ठू राय 10 बजे पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि परिसर से बाहर कर दिया गया। मौके पर जेल चौकी इंचार्ज बृजभान यादव, एसएसआई कमलेश,नगर चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। इन लोगों के आरोप बेबुनियाद है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतपेटीका रखी गई है। विरोध कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed