फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi meet Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla

Gorakhpur: दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से की मुलाकात

Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 May 2023 01:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से सीएम योगी ने मुलाकात की। बता दें कि सुबह सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कर भीम सरोवर के पास बत्तख को दाना खिलाया। इसके बाद वह गोशाला गए और गायों को प्यार दुलार कर गुड़ खिलाया।

विज्ञापन
CM Yogi meet Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर प्रवास पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनका हालचाल पूछा। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें शॉल व हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम योगी एवं राज्यपाल ने सांस्कृतिक विकास व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन


शिष्टाचार भेंट के संबंध में राजभवन हिमाचल प्रदेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि आस्था और विश्वास के केंद्र विख्यात धार्मिक स्थल गोरखनाथ मंदिर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने गोरक्षनाथ से सबकी सुख-समृद्धि व रक्षा के लिये प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम योगी ने की गोसेवा, बतखों को दिया दाना

सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह गोसेवा की। मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह भीम सरोवर पहुंचे और यहां विचरण कर रहे बतखों को भी दाना दिया। इसके पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थली पर जाकर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed