फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug department engaged in search of 14 fake medicines from Agra

Gorakhpur News: आगरा से आईं 14 नकली दवाओं की तलाश में जुटा ड्रग विभाग, कैंसर की दवा भी है शामिल

Fri, 23 Dec 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि शासन ने 14 दवाओं की जांच का निर्देश दिया है। ये दवाएं आगरा से भालोटिया मार्केट आई हैं। भालोटिया मार्केट में बड़े पैमाने पर दवाएं आती हैं। इन दवाओं की जांच का फैसला लिया गया है। कुछ व्यापारी निशाने पर हैं।

विज्ञापन
Drug department engaged in search of 14 fake medicines from Agra
medicine news - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी भालोटिया मार्केट में 14 नकली दवाओं की तलाश में ड्रग विभाग जुट गया है। इनकी आपूर्ति आगरा से हुई है। इनमें कैंसर, किडनी, लिवर और हृदय रोग की दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं को लेकर शासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आगरा की थोक दवा मंडी की जांच वहां के स्थानीय ड्रग विभाग ने की थी। जांच में एमएच फॉर्मा पर छापा मारा गया था, जहां से काफी मात्रा में दवाएं बरामद हुई थीं। इन दवाओं पर नामी कंपनियों के लेबल लगे थे, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। इनमें कैंसर, किडनी, लिवर और हृदय की बीमारियों की दवाओं के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में 14 दवाएं ऐसी मिलीं, जो नकली थी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया। विभाग ने 14 नकली दवाओं के बैच नंबर जारी कर इनकी खरीद और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बताया जा रहा है कि ये दवाएं हिमाचल के बद्दी में बनी हैं, जहां पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। ये दवाएं हिमाचल से पहले आगरा आईं और वहां से गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब आठ से नौ व्यापारी ये दवाएं मंगाए हैं।

एफएसडीए के उपायुक्त एके जैन ने प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दवाओं की आपूर्ति आगरा से प्रदेश के दूसरे दवा मार्केट में हुई है। ऐसे में दवाओं को जब्त करते हुए उसे तत्काल नष्ट किया जाए। साथ ही बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि शासन ने 14 दवाओं की जांच का निर्देश दिया है। ये दवाएं आगरा से भालोटिया मार्केट आई हैं। भालोटिया मार्केट में बड़े पैमाने पर दवाएं आती हैं। इन दवाओं की जांच का फैसला लिया गया है। कुछ व्यापारी निशाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed