{"_id":"5e53de008ebc3ef3d8642ff3","slug":"many-secrets-will-open-by-hand-wash-report-in-medical-dealer-death-case-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी की मौत: हत्या या खुदकुशी के जाल में फंसी पुलिस, अब हैंड वॉश रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा कारोबारी की मौत: हत्या या खुदकुशी के जाल में फंसी पुलिस, अब हैंड वॉश रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज
Tue, 25 Feb 2020 07:22 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Feb 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
medical leader
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके के नखास स्थित आवास में तीन गोली लगने से दवा कारोबारी सईद की मौत मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। सोमवार को डीआईजी राजेश डी मोदक ने एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के डायरेक्टर से बातचीत की है। पुलिस को उम्मीद है कि मंगलवार को हैंड वॉश रिपोर्ट आने से कई राज खुल जाएंगे।
उधर, डीआईजी ने घटनास्थल का मुआयना कर परिवार के लोगों से भी बातचीत की है। पुलिस शुरुआत में घटना को खुदकुशी बता रही थी लेकिन अब हत्या या खुदकुशी के बीच उलझ गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट से पुलिस को उम्मीद है कि खुदकुशी है या हत्या, यह गुत्थी सुलझ जाएगी जिसके बाद उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी।
दो गोली सीने और एक गोली सिर में लगने के बाद दवा कारोबारी की मौत की शुरुआती जांच में पुलिस ने खुदकुशी बता दिया, जो किसी के गले के लिए नहीं उतर रही थी। खुद डीआईजी राजेश डी मोदक को भी जब यह बात हजम नहीं हुई तो उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ को मानीटरिंग का आदेश दिया।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम और एसपी सिटी के साथ डीआईजी की बैठक के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू की और मृतक के बेटे अनस और उसके दोस्तों से पूछताछ भी की। खबर है कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं मगर वैज्ञानिक साक्ष्य का इंतजार किया जा रहा है कि बयान के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर उसकी पुष्टि की जा सके।

Trending Videos
यह हुआ था
कोतवाली क्षेत्र के नखास के रहने वाले सईद अहमद (54) का शव उनके बाथरूम में मिला। शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सईद के इकलौते बेटे अनस ने बताया कि मां की मौत के बाद से अब्बू डिप्रेशन में थे। उनका इलाज चल रहा था।
13 फरवरी की रात में 12 बजे के बाद तीन गोलियां चलने की आवाज आई। अब्बू के कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे तक जाने के लिए किचन की खिड़की का इस्तेमाल किया गया। कमरे से अटैच बाथरूम में पिता का शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में पिस्टल थी।
डीआईजी राजेश डी मोदक ने कहा कि हैंड वॉश रिपोर्ट के लिए बातचीत की गई है। मंगलवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद बहुत हद तक मामला साफ हो जाएगा। पुलिस टीमें लगी है। एसएसपी से बातचीत कर कई निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।