फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhath Puja Land on banks of Rajghat but businessman MRDJ Gujjar will approve altar

गोरखपुर में छठ पूजा: जमीन राजघाट किनारे मगर वेदी की मंजूरी देंगे धंधेबाज एमआरडीजे-गुज्जर

Thu, 02 Nov 2023 10:55 AM IST
vivek shukla अरुण मुन्ना, गोरखपुर।
अरुण मुन्ना, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Nov 2023 10:55 AM IST
सार

गोरखपुर श्रीरामघाट पर भी कब्जा किया गया है। श्रीरामघाट की तरफ पुल की दूसरी ओर जहां पर प्रतिमा विसर्जन बनाने के लिए पोखरे बने हैं, वहां पर जमीन पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। उस नंबर पर जब बात की गई तो काॅल रिसीव करने वाले ने बताया कि लोग डंडा उखाड़ देते हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja Land on banks of Rajghat but businessman MRDJ Gujjar will approve altar
शवदाह की जगह पर भी लोगों ने छठ पूजा के लिए घेराबंदी कर दी है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतिमा विसर्जन के बाद अब छठ पर कमाई को लेकर होड़ मची है। धंधेबाजों ने राजघाट से लेकर तालाबों तक की जमीन पर अपने निशान लगा दिए हैं। श्मशान घाट तक को नहीं छोड़ा है। जमीन घेरकर जली लकड़ी के अवशेषों से उस पर कब्जा कर लिया गया है। अलग-अलग तरीके से बाड़े बनाए हैं।

विज्ञापन


कुछ धंधेबाजों ने घाटों-तालाबों के पास बांस और लकड़ी के टुकड़े जमीन में धंसाकर उसमें रस्सी बाध दी है। तो कुछ ने बाकायदा घाट किनारे की जमीन कब्जा कर वहां अपना नाम और मोबाइल नंबर लिख दिया है। कहीं एमआरडीजे लिखा मिला तो दूसरी जगह गुज्जर। यह भी लिखा है कि वेदी चाहिए तो मोबाइल नंबर पर संपर्क करें...।
विज्ञापन


दिवाली के छठवें दिन से छठ पूजा शुरू होगी, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से होने लगी हैं। कमाई की इस होड़ का फायदा धंधेबाजों ने भी उठाना शुरू कर दिया है। वे जगह-जगह जमीन को घेरकर अभी से कब्जा करने में जुटे हैं। खबर है कि दिवाली बाद जब यह होड़ चरम पर होगी तो जमीन के लिए बोली लगाकर धंधेबाज मोटा मुनाफा कमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में बोले बॉलीवुड कलाकार: 'फिल्मों से कमाई धन और शोहरत पर रंगकर्म से मिलता है सुकून'

राप्ती नदी के राजघाट पर बने गुरु गोरखनाथ घाट और श्रीराम घाट के अलावा आसपास छठ पूजा की वेदी बनती है। स्थानीय लोगों के अलावा यहां पर दूरदराज के श्रद्धालु भी छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। दशहरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होने के बाद से कुछ लोगों ने छठ पूजा के लिए स्थानों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। जगह-जगह इसके निशान नजर आने लगे हैं।

26 अक्तूबर को श्रीरामघाट की ओर एक व्यक्ति ने जगह कब्जा करने के लिए कृत्रिम फूलों की झालर लगाई थी। बुधवार को इसकी संख्या बढ़ी हुई नजर आई। करीब 30 स्थानों पर घेरेबंदी कर दी गई है। बुधवार की दोपहर 2.10 बजे गुरु गोरखनाथ घाट की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी की सफाई के लिए दो ट्रैक्टर चलते मिली। चालक मिट्टी को उठाकर खेतों में ले जाकर डालते नजर आए। सीढ़ियों के आसपास नदी के किनारे वेदी बनाने के लिए जमीनों पर निशान बने दिखे। करीब दो सौ मीटर की दूरी तक ये निशान लगा दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर में जितना महंगा इलाका, उतनी महंगी सब्जियां
 

दिवाली बाद मिलिए...कुछ इंतजाम करा देंगे

Chhath Puja Land on banks of Rajghat but businessman MRDJ Gujjar will approve altar
छठ पूजा की तैयारी में हो रही राजघाट की सफाई। - फोटो : अमर उजाला।

श्रीरामघाट पर भी कब्जा किया गया है। श्रीरामघाट की तरफ पुल की दूसरी ओर जहां पर प्रतिमा विसर्जन बनाने के लिए पोखरे बने हैं, वहां पर जमीन पर मोबाइल नंबर लिखा मिला। उस नंबर पर जब बात की गई तो काॅल रिसीव करने वाले ने बताया कि लोग डंडा उखाड़ देते हैं। इसलिए मोबाइल नंबर लिख दिए हैं। पूछा गया कि कितने खर्च पर वेदी मिल जाएगी? उधर से बताया गया कि दिवाली के बाद मिलिएगा। कुछ इंतजाम करा देंगे। कुछ लोग दो-तीन सौ रुपये लेकर वेदी के लिए जगह उपलब्ध करा देंगे।

इसे भी पढ़ें: शिशु की मौत के बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

जहां जली हैं लाशें, वहां की जमीन पर भी कब्जा

राजघाट पुल के दोनों तरफ करीब आधा किमी तक छठ पूजा होती है। जिस तरफ घाट बने हुए हैं, उसके पास ही लाशें जलाईं जाती हैं। यहां पर भी पर कब्जा कर लिया गया है। इसके लिए जो घेरा बनाया गया है, उसमें लाशों के जलाने के बाद बची हुई लकड़ियां नजर आ रही हैं। इस दौरान पुल के नीचे कुछ लोग ताश खेलते हुए मिले।

उन्होंने बताया कि सारा स्थान पहले से बुक हो जाता है। साफ-सफाई के बाद कुछ पता नहीं चलता है। अभी तक तो कम कब्जा हुआ है। एक हफ्ते बाद आइएगा तो जगह नहीं मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed