फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mutilated body of a young man found in a pit in the Campierganj area of Gorakhpur; police investigating.

हत्या या हादसा?: गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव, सिर-हाथ क्षतिग्रस्त; शिनाख्त में जुटी पुलिस- एक आशंका ये भी

Wed, 02 Sep 2026 11:20 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 11:20 AM IST
सार

शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। सिर और हाथ के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शव के इन हिस्सों को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। हालांकि युवक की मौत कैसे और कब हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
Mutilated body of a young man found in a pit in the Campierganj area of Gorakhpur; police investigating.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंपियरगंज के थाना क्षेत्र के मझौना गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में बुधवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है। सिर और हाथ के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त मिले हैं। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि शव के इन हिस्सों को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। हालांकि युवक की मौत कैसे और कब हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ ही लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद ही युवक के यहां पहुंचने और उसकी मौत की परिस्थितियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed