फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police engaged in investigation on the angle of illicit relationship and old enmity

Gorakhpur News: आशनाई और पुरानी रंजिश के एंगल पर पुलिस जांच में जुटी

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in investigation on the angle of illicit relationship and old enmity
अभिषेक सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- मौके पर मिले आपत्तिजनक वस्तुओं और शराब की बोतल और ग्लास से फाॅरेंसिक टीम ने लिया सैंपल
विज्ञापन

- मृतक और हिरासत में लिए गए संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गीडा के पेवनपुर गांव में अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मामले में पुलिस रंजिश, नशे की हालत में हुए विवाद के साथ आशनाई के एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के समय खेत में मिले आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ शराब की बोतल और ग्लास से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं, जिससे वारदात की परिस्थितियों और हमलावरों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
थानाप्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या से पहले और बाद में घटनास्थल पर पैरों के निशान, मिट्टी के बिखरे साक्ष्य और अन्य वस्तुएं मिली हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर फॉरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी और शराब के सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होगी। इसके साथ ही पुलिस मृतक और हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और संभावित लोकेशन डेटा से पता लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक और आरोपियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश या आशनाई की वजह से यह वारदात हुई है या फिर यह किसी विवाद का नतीजा थी।
विज्ञापन


शादी समारोह में काम कर घर का उठाता था खर्च
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभिषेक सिंह शादी-विवाह और अन्य समारोहों में वेटर का काम करता था और अपने परिवार का खर्च उठाता था। परिवार के लोग भी इसे एक सामान्य नौकरी के रूप में बताते हैं, लेकिन कुछ दिनों पहले अभिषेक का हरैया क्षेत्र के युवकों से विवाद हुआ था। इसी आधार पर पिता ने पांच नामजद युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक शांत स्वभाव का युवक था और किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करता था। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। हत्या के पीछे क्या आशनाई का एंगल है या पुरानी रंजिश, दोनों ही संभावनाओं को जांच में शामिल किया गया है। जांच टीम को उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द ही हो जाएगी।
--

नशे में विवाद की आशंका
फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले खेत में शराब पार्टी हुई थी। माना जा रहा है कि अभिषेक अपने किसी परिचित के साथ यहां आया होगा, जहां नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ा कि बात हत्या तक पहुंच गई।

इयर बड्स मिले, मोबाइल गायब
जांच के दौरान मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल का गायब होना हत्या की गुत्थी सुलझाने में अहम है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि हत्या लूट के इरादे से की गई या फिर साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल को हत्यारे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed