{"_id":"6542a96dfa96447efe0e0e41","slug":"on-the-wealth-and-fame-earned-from-films-one-gets-solace-from-acting-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-355864-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले बॉलीवुड कलाकार: 'फिल्मों से कमाई धन और शोहरत पर रंगकर्म से मिलता है सुकून'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले बॉलीवुड कलाकार: 'फिल्मों से कमाई धन और शोहरत पर रंगकर्म से मिलता है सुकून'
Thu, 02 Nov 2023 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:34 AM IST
सार
थिएटर से लेकर फिल्मों तक में अपने सशक्त अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से थिएटर के कलाकारों की फिल्म व टीवी सीरियल्स के प्रति लालसा बढ़ी है। क्योंकि थिएटर संतुष्टि तो दे सकता है लेकिन पैसे के लिए फिल्मों की ओर रुख करना ही पड़ता है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता :अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी एवं अभिनेता राजेंद्र गुप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म व टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि भले ही उन्होंने फिल्म व टीवी सीरियल के जरिए धन और शोहरत कमाई हो पर सुकून रंगकर्म में ही मिलता है।
विज्ञापन
अभियान थिएटर ग्रुप की ओर से बुधवार से शुरू रंग महोत्सव में नाट्य प्रस्तुति देने गोरखपुर पहुंचने पर वे शाही मार्केट स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। दोनों कलाकारों ने स्वीकार किया कि उनको जो मुकाम मिला है, उसमें रंगकर्म का पूरा योगदान है।
विज्ञापन
थिएटर से लेकर फिल्मों तक में अपने सशक्त अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से थिएटर के कलाकारों की फिल्म व टीवी सीरियल्स के प्रति लालसा बढ़ी है। क्योंकि थिएटर संतुष्टि तो दे सकता है लेकिन पैसे के लिए फिल्मों की ओर रुख करना ही पड़ता है।
विज्ञापन
पात्र के रूप से पहचाने जाने के सवाल पर हिमानी का कहना था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि जिस पात्र को पहचान मिलती है, उसमें अभिनेता या अभिनेत्री के अभिनय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने टीवी सीरियल के अपने देवकी भौजाई और कटोरी अम्मा जैसे पात्रों को याद किया।
हिमानी ने कहा कि फिल्म या टीवी में रोल के बाद कलाकार की पहचान का कैनवास बड़ा हो जाता है। उसे लंबे समय तक याद किया जाता है। अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने थिएटर और फिल्मों में साथ-साथ अभिनय के प्रबंधन के सवाल पर कहा कि फिल्म में अभिनेता एक कठपुतली की तरह होता है, जिसे निर्देशक नचाता है पर थिएटर के मंच पर अपेक्षाकृत स्वतंत्रता होती है। दर्शकों से सीधे प्रतिक्रिया मिलने पर आत्मिक संतुष्टि मिलती है। दोनों अलग-अलग विधाएं हैं।