फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheated by giving gold coin then cheated 12 lakhs

स्वर्ण व्यापारी ठगी: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम

Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, उनवल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, उनवल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

व्यापारी से ठगी की जानकारी होने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगा दिया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Cheated by giving gold coin then cheated 12 lakhs
gold coin - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले में स्वर्ण व्यापारी को खजनी इलाके में बुलाकर चार ठगों ने 42 सोने नकली सिक्के देकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने लुभाने के लिए कुछ दिन पहले एक असली सिक्का दिया था, जिसे व्यापारी ने बेचकर मुनाफा कमाया और जालसाजों के जाल में फंसकर अब 12 लाख रुपये गंवा दिए।

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद खजनी थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बेहद करीब भी पुलिस पहुंच चुकी है। उधर, ठगी के शिकार व्यापारी ने खजनी थाने में तहरीर दी है। एक आरोपी का नाम व्यापारी ने दीपक बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर गंगा टोला निवासी संतोष कुमार वर्मा की सोने-चांदी की दुकान है। कुछ दिनों पहले एक जालसाज ने उनके परिचित बैंक कर्मचारी व एक अन्य की मदद से संपर्क किया। खोदाई के दौरान सोने के सिक्के को पाने की बात कहते हुए सस्ते में बेचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक सितंबर से दौड़ेंगी ट्रेनें, तेजी से चल रहा काम

कई बार बातचीत होने के बाद व्यापारी ठगों के झांसे में आ गया। फिर व्यापारी ने सैंपल के तौर पर एक सोने की सिक्के की मांग की। बताया जा रहा है कि 40 हजार में व्यापारी ने एक सिक्का खरीदा, जिसे 53 हजार रुपये में बेचा। मुनाफा देखकर व्यापारी भी लालच में आ गए और फिर ठगों से बातचीत करने लगे।

ठगों ने व्यापारी को उनवल के पास बुलाया। वहां पर पहले से ही नकली सिक्के लेकर ठग मौजूद थे। व्यापारी के आने पर ठगों ने पहले रुपयों से भरा बैग मांगा और फिर सिक्के देने की बात कही। क्योंकि बिचौलिए उनके परिचित थे और पहले भी वह एक सिक्का असली पा चुके थे, इस वजह से ठगों के जाल में फंस गए। 12 लाख रुपये पाने के बाद ठगों ने नकली सिक्के का बैग थमा दिया और फरार हो गए। बाद में जब व्यापारी ने बैग खोलकर सिक्कों की जांच की तो सभी सिक्के नकली निकले। इसके बाद व्यापारी के होश उड़ गए। खुद के साथ हुई ठगी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें: लाइट मेट्रो का इंतजार, दायरा भी बढ़े तो हो सबका उद्धार

व्यापारी से ठगी की जानकारी होने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगा दिया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल कर रही है।

पहले भी लालच में पड़कर फंसे हैं कई स्वर्ण व्यापारी

15 फरवरी 2023: गोरखनाथ क्षेत्र के विजयनगर सिन्धी काॅलोनी के जगदीश चंद्र की शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहा स्थित नगर निगम कांप्लेक्स में आभूषण की दुकान है। दो महिला व दो पुरुष उनकी दुकान पर दस लाख के जेवर बेचने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पत्थर पर घिसकर जेवर की गुणवत्ता जांची। सही मिलने पर खरीदने के लिए तैयार हो गया। तत्काल पांच लाख रुपये दे दिया। बाकी का पांच लाख देने के लिए दोनों महिला व पुरुष का मोबाइल नंबर लेकर शाम को बुलाया था। बाद में व्यापारी घंटाघर जेवरों को बेचने गए थे, जांच में नकली निकला था।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, देर रात से हो रही बारिश

16 मार्च 2023: गोरखनाथ पुलिस ने एक आरोपी को 70 लाख रुपये सोना चोरी में जेल भेजा था। आरोपी ने बेटी को कनाडा बेचने के लिए साजिश रची थी। उसने गाजियाबाद के एक व्यापारी को बुलाया था। फिर उसे सोना बेचने के बहाने बुलाकर रुपये ले लिया और फिर घूमने के बहाने सोना उड़ा दिया था। व्यापारी भी सस्ते दाम पर सोना लेने के लालच में ही गोरखपुर आया था।

29 मई 2022: छत्तीसगढ़ के व्यापारी प्रसन्ना जैन से कैंपियरगंज इलाके में आठ लाख रुपये की जालसाजी हुई थी। ठगों ने नेपाल से तस्करी का सोना सस्ते में दिलाने का लालच देकर बुलाया था और फिर ठगी कर ली थी। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली सोने के सिक्कों को बरामद किया था। हालांकि, पहले व्यापारी ने खुद के साथ लूट की सूचना दी थी। बाद में आरोपियों के पकड़े जाने पर सच्चाई सामने आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed