फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rain in Gorakhpur brought relief from heat

Gorakhpur Rain: गोरखपुर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, देर रात से हो रही बारिश

Tue, 22 Aug 2023 01:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Aug 2023 01:28 PM IST
सार

बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी बाढ़ प्रभावित इलाके में खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि नदी का जलस्तर सोमवार को 20 सेंटीमीटर घटा है। इससे बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं में कमी आई है।

विज्ञापन
rain in Gorakhpur brought relief from heat
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दो दिन से सूरज की तपन से सोमवार रात को राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे पर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं रात होते-होते जमकर बारिश हो गई। यह बारिश मंगलवार सुबह तक जारी है। शहर के दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार और रविवार को तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपन से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। चिपचिपाती गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मिनी सचिवालय अभी सपना, एक साल बीत गए टेंडर ही नहीं हो पाया

 इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सूरज और बादलों के लुकाछिपी का खेल दिनभर चला। मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा था कि बरसात जरूर होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: एक हजार रुपये और शराब की खातिर दोस्त ने की थी मजदूर की हत्या, दूसरे को फंसाने की कोशिश में पकड़ा गया
 

20 सेंटीमीटर घटा सरयू का जलस्तर

बड़हलगंज क्षेत्र के दियारा में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी बाढ़ प्रभावित इलाके में खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि नदी का जलस्तर सोमवार को 20 सेंटीमीटर घटा है। इससे बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं में कमी आई है।

पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित कई गांवों के रास्तों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया था। सड़कों पर नाव चल रही थी। अब सड़कों से पानी उतर गया है। बरहज देवरिया में लगे मीटरगेज पर सोमवार काे नदी का जलस्तर 66.65 आरएल मीटर दर्ज किया गया। दूसरी तरफ क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली राप्ती नदी भी घटकर खतरे के निशान से दो मीटर 18 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed