फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   swimming pool facility will start in faridabad soon

जल्द चालू होगा खेल विभाग का स्वीमिंग पूल, सेफ्टी किट रखने का आदेश

Tue, 29 Mar 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
swimming pool facility will start in faridabad soon

गर्मी की दस्तक के बाद खेल विभाग ने स्वीमिंग पूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर के अन्य स्वीमिंग पूल संचालक भी अगले सप्ताह से स्वीमिंग पूल शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए नेहरू पार्क के स्वीमिंग पूल में पानी डालने का काम अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसी के साथ रेनोवेशन का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन


गर्मी आने के साथ ही स्वीमिंग पूल संचालक खेल विभाग से लाइसेंस लेने के लिए आने लगे हैं। खेल विभाग की ओर से सभी स्वीमिंग पूलों को सेफ्टी किट रखने के हिदायत दी गई है। जिससे घटना होने की सूरत में निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू पार्क के स्वीमिंग पूल के लिए खेल विभाग ने कोच की ड्यूटी तय की है। इसमें खिलाड़ियों के लिए मुफ्त रहेगा। अभी तक जिला खेल विभाग की ओर से फीस तय नहीं की गई है, लेकिन बीते साल की तरह इस साल भी करीब 1500 रुपये फीस रहने का अनुमान है।
 

नए स्वीमिंग पूलों की जांच भी होगी
खेल विभाग की ओर से लाइसेंस दिए जाने के लिए नए स्वीमिंग पूलों के लिए भी जांच शुरू की जाएगी। विभाग के पास करीब 25 आवेदन आए हैं। इनकी जांच कर उन्हें स्वीमिंग पूल शुरू करने का आदेश दिया जाएगा।

 
स्वीमिंग पुल शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पानी और क्लोरीनाइजेशन किया जाएगा। पूल में काम कराया जा रहा है। 15 अप्रैल तक इसे शुरू करने की योजना है।- जिला खेल अधिकारी, रोशनी देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed