फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP leader Rubina Khanum has given a controversial statement regarding temple

सपा नेत्री रुबीना का विवादित बयान: मुस्लिम समुदाय को न छेड़ें, ऐसा होने पर मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के आगे पढ़ेंगी कुरान

Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
एएनआई Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की नेत्री रूबीना खानम ने कहा है कि 'मैं यह बताना चाहूंगी कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी।'

विज्ञापन
SP leader Rubina Khanum has given a controversial statement regarding temple
रुबीना खानम - फोटो : ani

विस्तार

महाराष्ट्र से शुरू हुए लाउडस्पीकर विवाद और अब दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान हिंसा की घटना के बीच सपा नेत्री ने विवादित टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की नेत्री रूबीना खानम ने कहा है कि 'मैं यह बताना चाहूंगी कि मुस्लिम समुदाय को छेड़ने की कोशिश न की जाए, अगर ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मोर्चा संभालेंगी और तुम्हारे मंदिरों के आगे बैठकर अपने कुरान का पाठ करेंगी।'

विज्ञापन


सपा नेत्री रुबीना खानम ने  इससे पहले भी कर्नाटक के हिजाब प्रकरण में विवादित बयान दिया था। उन्होेंने कहा था कि हिजाब पर हाथ डालने वालों का हाथ काट देंगे। यदि बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डालेंगे तो हम झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनकर उनके हाथ काट डालेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed