फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways ready to deal with crowd in Delhi

Holi: भीड़ से निपटने को तैयार दिल्ली रेलवे, पहली बार चलाईं जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें

Wed, 12 Mar 2025 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Mar 2025 07:12 PM IST
सार

भीड़ से निपटने के लिए अनारक्षित व बिना टिकट वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोक कर उनकी ट्रेन आने के समय ही प्लेटफार्म पर जाने दिया जा रहा है। टिकट जारी करने की संख्या को नियंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Railways ready to deal with crowd in Delhi
टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर दिल्ली के स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ को संभालने के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार है। महाकुंभ के मौके पर हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के अलग-अलग तरीका अपना रहा है। इसके तहत होल्डिंग एरिया, नियंत्रित प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोलिंग, मनीला रोपवे और डिजिटल कम्युनिकेशन उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। फुट ओवर ब्रिज और सीढ़ियों पर भी सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से जवानों को लगाया गया है। हर रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस के जवानों को वॉकी टॉकी दी गई है ताकि स्टेशन परिसर के भीतर और बाहर की जानकारी मिलती रहे। लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को निर्देशित भी किया जा रहा है। इसके लिए नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर कंट्रोल रूम है जहां से अत्याधुनिक तकनीक से मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

होली के मौके पर पूर्वांचल की ओर से जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। किसी तरह की भगदड़ न हो इसके लिए क्रॉस मूवमेंट को प्रतिबंधित किया गया है। यात्रियों के आवागमन को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए प्लेटफार्म के निकास और प्रवेश द्वारों पर क्रॉस मूवमेंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। लंबी-लंबी लाइने लग जा रही है, लेकिन प्लेटफार्म तक पहुंचने का रास्ता जरूर सुरक्षित और आसान हो गया है। स्टेशन परिसर में केवल आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीधे अलग गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि भीड़ की तमाम तैयारियां कम पड़ रही है। घंटों लाइन में लगकर यात्रियों को प्लेटफार्म पर पहुंचने की मजबूरी है।  

यह भी पढ़ें- Video: गाजियाबाद के एनएच-नौ पर कई वाहन आपस में टकराए, बाल-बाल टला बड़ा हादसा, सड़क पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में निर्धारित अनारक्षित ट्रेनें चलाई जा रहीं
अनारक्षित व बिना टिकट वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोक कर उनकी ट्रेन आने के समय ही प्लेटफार्म पर जाने दिया जा रहा है। टिकट जारी करने की संख्या को नियंत्रित किया गया है। पहली बार पूर्व-निर्धारित सामान्य अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को इस बात की जानकारी रहे कि उनकी ट्रेन कितने बजे रवाना होगी। होली के दो दिन पूर्व उत्तर रेलवे ने 25 से ज्यादा होली स्पेशल गाड़ियों का परिचालन किया। इस पहल का उद्देश्य त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का सेवा उपलब्ध कराना है। 

यह भी पढ़ें- साढ़ू गैंग की अपराध गाथा: 10 महीने में चुराए 100 लग्जरी वाहन, 5-7 मिनट में उठाते थे कार; इसलिए नाम पड़ा साढ़ू

विज्ञापन

हर माध्यम से सूचना दी जा रही
होली के त्योहार पर पहली बार पूर्व-निर्धारित सामान्य अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। विशेष गाड़ियां पूरे दिन परिचालित की जा रही हैं। खास बात यह है कि यात्रियों को इस ट्रेन की सूचना हर माध्यम से प्रसारित की जा रही है। आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-बरौनी के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 

अतिरिक्त कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती
कर्मचारियों की तैनाती में वृद्धि की गई है। यात्रियों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान को तैनात किया गया है। भारतीय रेल ने 1,200 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है और उत्तर रेलवे 400 ट्रेनें। हालांकि यात्रियों की भीड़ के सामने रेलवे के तमाम इंतजाम नाकाफी ही दिखाई दे रहे है। यही वजह है कि जिन्हें आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है वह ऊंची कीमत पर बस और विमान से जाने को मजबूर है। यात्रियों को दोगुना यात्रा भाड़ा देने की मजबूरी है। कई लोग स्टेशन की भीड़ देखकर ही यात्रा से कतरा रहे है।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed