फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Several vehicles collided with each other on Ghaziabad s NH-9

Video: गाजियाबाद के एनएच-नौ पर कई वाहन आपस में टकराए, बाल-बाल टला बड़ा हादसा, सड़क पर लगा जाम

Wed, 12 Mar 2025 04:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Mar 2025 04:57 PM IST
सार

पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे लगवाया और बाधित यातायात को सुचारू कराया। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि एनएच-नौ स्थित डासना भूडगढ़ी रजबहे के पास गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जा रहे वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Several vehicles collided with each other on Ghaziabad s NH-9
वाहन टकराने के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ पर गाजियाबाद की ओर से हापुड़ की तरफ जा रहे कई वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वाहनों के टकराने से एनएच नौ व मसूरी सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर जाम खुलवाया। वाहनों के टकराने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच-नौ स्थित डासना भूडगढ़ी रजबहे के पास बुधवार दोपहर एक बजे आलोक कुमार अपने परिवार के साथ होली मनाने आई-10 द्वारा पानीपत हरियाणा से चन्दौसी संभल जा रहे थे, तभी इन्होंने किसी गाड़ी को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाए वैसे ही इनके पीछे चल रही नई बिना नंबर की ग्रैंड विटारा, जिसको दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर संदीप सिंह चला रहे थे। उनकी ग्रैंड विटारा पीछे से आई-10 में जा घुसी। उनके पीछे अर्टिगा चालक रईस अहमद निवासी सहसपुर बिजनौर जो नोएडा से लेबर लेकर जा रहा थे, वह ग्रैंड विटारा में जा घुसा। सबसे पीछे कैंटर जा रहा था, जिसे चालक ओमपाल निवासी बदायूं चला रहा था। कैंटर अनियंत्रित होकर अर्टिगा में टकरा गया।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक: ट्रेन चलती रही... जल्दी उतरने में थम गई लोको पायलट की जिंदगी; होली से पहले परिवार की दुनिया हुई बदरंग    

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई, जिसमें पीछे आ रहीं गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वाहनों के आपस में टकराने के बाद एनएच नौ व मसूरी सर्विस रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे लगवाया और बाधित यातायात को सुचारू कराया। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि एनएच-नौ स्थित डासना भूडगढ़ी रजबहे के पास गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जा रहे वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गये, किसी जनहानि की सूचना नहीं है। तीन-चार व्यक्ति मामूली घायल हुए हैं, जो प्रथम उपचार के बाद घर चले गए हैं। यातायात सुचारू कराया गया है। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed