{"_id":"69016d823d93046ad908bc39","slug":"people-in-jagatpur-village-spend-the-night-in-fear-of-leopard-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Horror Tales: दिल्ली के जगतपुर गांव में तेंदुए की दहशत, डर में रात गुजर रहे लोग; वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Horror Tales: दिल्ली के जगतपुर गांव में तेंदुए की दहशत, डर में रात गुजर रहे लोग; वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Wed, 29 Oct 2025 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : amar ujala
राजधानी के जगतपुर गांव में एक बार फिर तेंदुए की तरफ से एक गाय के बच्चे को मारने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर को गांव वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। यह गांव यमुना बायो डायवर्सिटी पार्क के निकट है। गांव में एक बार फिर वन विभाग ने चेतावनी जारी करने के साथ पिंजरा लगा दिया है। गांव में पहले भी तेंदुआ होने की आंशका जाहिर की जा चुकी है। ऐसे में इलाके के लोग तेंदुएं की दहशत में रात गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गांव के लोग अपने पशु लेकर खेत में गए तो उन्होंने वहां एक लहूलुहान गाय की मृत बछिया देखी। खेत में तेंदुए के पांव के निशान व गोवंश को घसीटे जाने के निशान पाए गए। मंगलवार को वन विभाग की टीम भी मौके पर गई और पद चिह्न आदि के जांच के लिए चित्र लिए हैं।
विज्ञापन
वन विभाग ने इससे पहले भी यहां तेंदुआ होने की आंशका को लेकर मॉनिटरिंग की थी। पहले भी यहां तेंदुए के पदचिह्न दिखाई दिए थे उसके बाद यहां पिंजरा लगाया था लेकिन कभी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन