फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teachers honored for preserving Uttarakhandi folk language and culture

Delhi NCR News: शिक्षकों को उत्तराखंडी लोकभाषा और संस्कृति सहेजने पर मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड की संस्कृति और लोकभाषाओं को जीवित रखने में पूर्वी दिल्ली के शिक्षकों का अहम योगदान सामने आया है। दिल्ली गढ़वाली-कुमाऊनी-जौनसारी अकादमी की ओर से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्वी दिल्ली के विभिन्न केंद्रों से जुड़े शिक्षकों को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वर्ष 2012 से यह मंच गर्मियों की छुट्टियों में गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी भाषाओं की विशेष कक्षाएं और कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। इस वर्ष जून से अगस्त तक चले इस अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में कक्षाएं लगाई गईं। यहां के शिक्षकों और केंद्र संयोजकों ने बच्चों को मातृभाषा के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं से जोड़ा। समारोह में प्रत्येक केंद्र से चार-चार शिक्षकों और दो केंद्र संयोजकों को मंच पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवत मनराल की टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, जय हो कुमाऊं जय हो गढ़वाल गीत और उत्तराखंड से हो रहे पलायन पर आधारित नाटक रहा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिक्षकों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मातृभाषा से जोड़ना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के संरक्षक डॉ. विनोद बछेती और शौर्य डोभाल ने भी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर निगम पार्षद बीएस पवार, नीता बिष्ट, यशपाल कैंतुरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed