फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all

सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं सीएम रेखा, बोलीं- जिम्मेदार कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं

Tue, 08 Sep 2026 04:16 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 08 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल छात्रों के परिजनों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स में मुलाकात की। उन्होंने बेहतर इलाज का भरोसा दिया। हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ दिल्ली के पीजी हॉस्टलों और जर्जर भवनों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all
घायलों के परिजनों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए भवन हादसे से प्रभावित हुए छात्रों के परिजनों से एम्स में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। छात्रों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all
घायलों के परिजनों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स के चिकित्सकों से घायल छात्रों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे उपचार की विस्तृत जानकारी भी ली। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों के उपचार के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है । मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायल छात्रों को सर्वोत्तम संभव उपचार और हर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि उपचार से जुड़ी किसी भी आवश्यकता में सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों से हिम्मत बनाए रखने का आग्रह किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all
घायलों के परिजनों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
हादसे के लिए हर जिम्मेदार व्यक्ति पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने परिजनों को यह भी बताया कि सत्य निकेतन हादसे के संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। हादसे से संबंधित भवन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता घायल बच्चों का जीवन बचाना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और उनकी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all
घायलों के परिजनों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में पीजी हॉस्टलों की व्यापक सुरक्षा जांच शुरू
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त निर्देशों पर दिल्ली में पीजी हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा तेज कर दी गई है। नगर निगम को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी पीजी हॉस्टलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जोन के अधिकारियों को भवन सुरक्षा, आवश्यक अनुमतियों, फायर सेफ्टी एनओसी, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट और अन्य निर्धारित मानकों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जोनल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी इस पूरी कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

cm Rekha visited AIIMS to inquire condition of those injured in Satya Niketan incident and assured of all
सत्य निकेतन हादसा - फोटो : अमर उजाला
जर्जर भवनों को घोषित किया गया खतरनाक 
मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन में घटनास्थल के आसपास के भवनों में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम को जन-सुरक्षा के हित में दुर्घटना स्थल के पास बने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी व्यवस्थित तरीके से भवन के अंदर मौजूद छात्रों का सामान सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। सभी छात्रों और स्थानीय निवासियों से अधिकारियों का सहयोग करने का अनुरोध किया जाता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जब तक सुरक्षा सुनिश्चित न हो, वहां किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए और श्रमिकों की जान को खतरे में डालने वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। दिल्ली में नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed