फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जुर्माने की राशि को ब्याज के साथ उपभोक्ता को वापस करे बिजली निगम

जुर्माने की राशि को ब्याज के साथ उपभोक्ता को वापस करे बिजली निगम

Mon, 15 Apr 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
जुर्माने की राशि को ब्याज के साथ उपभोक्ता को वापस करे बिजली निगम
जुर्माने की राशि को ब्याज के साथ उपभोक्ता को वापस करे बिजली निगम
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल जज नवीन कुमार की अदालत ने बिजली चोरी के मामले की सुनवाई करते हुए बिजली निगम को फटकार लगाई है। अदालत ने उपभोक्ता से जुर्माने के रूप में वसूली गई 2.54 लाख राशि को 24 फीसदी ब्याज के साथ वापस करने के बिजली निगम को आदेश दिए हैं।

अधिवक्ता क्षितिज मेहता के अनुसार, डीएलएफ फेस 3 निवासी गुरप्रीत सिंह पर बिजली निगम ने वर्ष 20 सितम्बर 2014 को आरोप लगाते हुए उस पर 2 लाख 54 हजार 533 रुपये का जुर्माना लगा दिया था। बिजली निगम के अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उनके आवास पर जो मीटर लगा है वह बिजली निगम ने नहीं लगाया है। उपभोक्ता ने 26 अगस्त 2015 को अदालत में याचिका दायर की थी। मामला अदालत में चला। अदालत ने बिजली निगम को फटकार लगाते हुए उपभोक्ता से वसूली गई जुर्माने की राशि को 24 फीसदी ब्याज के साथ वापस करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed