{"_id":"56ec47014f1c1bca3b8b4abc","slug":"start-ccsu-main-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन फिजिकल एजूकेशन का पेपर था। यह विषय केवल एमएमएच कॉलेज में है। इसलिए केवल एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कराने के लिए 20 केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
तय शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। एमएमएच कॉलेज के चीफ प्रोक्टर डा. वाईएस तोमर ने बताया कि पूरे विश्वविद्यालय में केवल यही परीक्षा कराई गई। फिजिकल एजूकेशन में कम स्टूडेंट्स होते हैं। इसलिए परीक्षा कराने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
छात्रों के एडमिट कार्ड देखने के बाद ही कमरों के अंदर जाने दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने गाजियाबाद में 20 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। डेटशीट के मुताबिक 28 मार्च से मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी। तभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन