{"_id":"6afec511fad365f72f0437e7","slug":"money-demanded-from-candidates-under-pretext-of-ensuring-they-pass-medical-examination-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद पीएसी भर्ती में बड़ा खेल: मेडिकल में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से मांगे रुपये, तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद पीएसी भर्ती में बड़ा खेल: मेडिकल में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से मांगे रुपये, तीन को दबोचा
Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
सार
पीएसी मेडिकल परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अभ्यर्थियों से इसके लिए रकम मांगी थी। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल में पास कराने के एवज में रकम मांगी। शिकायत मिलने के बाद कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 14 से 21 नवंबर तक अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जा रहा है। इसी दौरान 17 नवंबर को थाना कविनगर में एक तहरीर दी गई।
इसमें बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को फोन कर मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा के मुताबिक, विवेचना के दौरान चेतन, सुंदर सिंह और रईस खान को हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।