फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Metro Urban Development reached indirapuram

शहरी विकास मंत्रालय पहुंची इंदिरापुरम मेट्रो

Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Metro Urban Development reached indirapuram
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
जीडीए की सेक्टर-62 से इंदिरापुरम तक मेट्रो दौड़ाने की कवायद लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जीडीए वीसी विजय यादव ने शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। जीडीए वीसी ने मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डीएस मिश्रा से मिलकर इंदिरापुरम मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने इस रूट से मेट्रो विस्तार करने से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया। इससे पूर्व इस सिलसिले में मंगलवार को जीडीए वीसी ने चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी के साथ डीएमआरसी एमडी मंगू सिंह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इंदिरापुरम और आसपास की कालोनियों से रोजाना हजारों लोग-स्टूडेंट्स कामकाज और पढ़ाई के सिलसिले में नोएडा-दिल्ली आते-जाते हैं। वर्तमान में वैशाली मेट्रो के जरिए नोएडा जाने वाले लोगों को पहले यमुना बैंक जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वहां से दूसरी लाइन की मेट्रो लेनी पड़ती है। सेक्टर-62 से इंदिरापुरम रूट से यह परेशानी खत्म होगी। प्रोजेक्ट विस्तार में शहरी विकास मंत्रालय की भूमिका के मद्देनजर जीडीए वीसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

मुलाकात के दौरान जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को सेक्टर-62 तक आ रही मेट्रो लाइन के इंदिरापुरम तक विस्तार की जानकारी दी है। कोशिश है कि यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द गति पकड़ लें। इस रूट से मेट्रो आने पर इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा आदि कालोनियों के हजारों लोगों के लिए नोएडा का सफर आसान होगा।

मोहननगर स्टेशन का नाम हो पटेल चौक
 दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो के मोहननगर स्टेशन का नाम पटेल चौक रखने की मांग की गई है। बृहस्पतिवार को समाधान शक्ति संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस मांग को लेकर जीडीए वीसी विजय यादव को ज्ञापन सौंपा।

संस्था के अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने बताया कि मोहननगर चौक पर पटेल संस्थान बना हुआ है। यहां उनकी प्रतिमा भी लगी है। सरदार पटेल देश के प्रथम गृहमंत्री थे, जिन्होंने विभिन्न रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।

ऐसे में लौहपुरुष के नाम पर मोहननगर मेट्रो स्टेशन उनके नाम पर होने से सभी को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान दीपक राघव, नरेंद्र कौशिक, जेएस बेदी, मनोज नागर, अरविंद अरोड़ा आदि रहे।


जीडीए के प्राधिकरण दिवस में आईं सात शिकायतें
जीडीए में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस आयोजित हुआ। प्राधिकरण दिवस में सात शिकायतें आईं। इनमें से 5 शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह और 2 के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जीडीए सचिव/ओएसडी आरपी पांडे, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, सीएटीपी इश्तियाक अहमद समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed