{"_id":"6303deee81fbf6541338dcaa","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243368293","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत ने अदालत से कहा: मंदिर में दीपक जलाने वाला कोई नहीं है, जमानत दे दो, फिर मिला ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत ने अदालत से कहा: मंदिर में दीपक जलाने वाला कोई नहीं है, जमानत दे दो, फिर मिला ये जवाब
Tue, 23 Aug 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:24 AM IST
सार
21 अगस्त को मछेंद्रनाथपुरी पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मछेंद्रनाथ ने मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपी हिंडन विहार स्थित बालाजी मंदिर के महंत मछेंद्रनाथपुरी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद 24 अगस्त की तारीख लगा दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत अर्जी पर बहस के दौरान महंत ने अदालत से कहा था कि मंदिर में दीपक जलाने वाला कोई नहीं है, इसलिए जमानत दे दी जाए। अदालत ने कहा था कि मंदिर में दीपक जलाने वाले बहुत लोग हैं। पूजापाठ में जो व्यवस्था चाहिए उसकी लिस्ट बनाकर दे दीजिए, जेल में व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अर्जी खारिज कर दी थी। सोमवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई के बाद तारीख लगा दी। 21 अगस्त को मछेंद्रनाथपुरी पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मछेंद्रनाथ ने मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। इसके अलावा एक अन्य मामले में रास्ते में जाते समय महिला की स्कूटी में गाड़ी छू जाने पर व्यक्ति की पिटाई किए जाने पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन