फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   roadways bus struck scooter rider with great force on NH-9 leaving rider in critical condition

बेकाबू हुई रोडवेज: एनएच-9 पर स्कूटी सवार को मारी तेज टक्कर, अस्पताल में हालत गंभीर; फरार चालक पर केस दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

Ghaziabad Road Accident: क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर बेकाबू रोडवेज बस ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
roadways bus struck scooter rider with great force on NH-9 leaving rider in critical condition
यूपी रोडवेज से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ाई जा रही एक रोडवेज बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिखैड़ा थाना पिलखुवा हापुड़ निवासी निसार (25) पुत्र आकिल, 3 सितम्बर की रात करीब 11 बजे बम्हैटा से काम करके स्कूटी द्वारा घर लौट रहा था, जैसे ही वह एनएच नौ पर होटल रेड वेलवेट के पास पहुंचा तभी लापरवाही और उतावलेपन से वाहन चला रहे रोडवेज बस के चालक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निसार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरन्त घायल निसार को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल के भाई आदिल पुत्र आकिल ने 4 सितम्बर को थाना मसूरी में शिकायत देकर आरोपी रोडवेज बस चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि घायल के बड़े भाई आदिल की दी शिकायत के आधार पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही रोडवेज चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed