फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर लाखों के गहने चोरी

ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर लाखों के गहने चोरी

Sat, 06 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर लाखों के गहने चोरी
ज्वेलरी शॉप का शटर काट कर लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्याय खंड तीन में बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर चार लाख रुपये के गहने उड़ा लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
न्याय खंड तीन में अमरपाल रस्तोगी की विवेकानंद स्कूल के पास श्री शिव शक्ति ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वह बृहस्पतिवार रात को दुकान बंद करके अपने घर खोड़ा चले गए। शुक्रवार सुबह पास के दुकानदारों ने उन्हें फोन करके जानकारी दी कि उनके दुकान का शटर खुला हुआ है। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर उखड़ा हुआ था। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान में रखे करीब सात किलो चांदी के गहने, दो सोने के ब्रेसलेट, सात हजार रुपये और अन्य सामान गायब था। थाना इंदिरापुरम एसएचओ ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी बंद करके गए थे दुकान के मालिक
दुकानदार ने बताया कि वह दुकान बंद करते समय सीसीटीवी भी बंद कर गए थे। इसकी वजह से दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में लगी एलईडी स्क्रीन भी ले गए। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस की गश्त इलाके में नहीं होती है। इसकी वजह से आए दिन चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed