फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मनोज मांगर गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े

मनोज मांगर गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 18 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मनोज मांगर गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े
मनोज मांगर गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

फरीदाबाद। मांगर के इलाके में रेहड़ी वालों और दुकानदारों के लिए पर्याय बन चुके मनोज मांगर गैंग के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच बदरपुर टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से तीन पिस्टल, दो राइफल सहित छह असलहे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

पीआरओ पुलिस सूबे सिंह के मुताबिक मनोज मांगर दुकानदार और रेहड़ीवालों से रंगदारी और हफ्ता वसूली करने वाले गैंग का सरगना है। उसके गुर्गे रविंदर भड़ाना निवासी नगला गुजरान, योगेश निवासी गांव मांगर, और नविंद्र उर्फ विक्की रंगदारी वसूलते हैं, इलाके में दहशत बनाने के लिए यह लोग अवैध पिस्टल, राइफल आदि लेकर चलते हैं। यदि कोई दुकानदार विरोध करता है तो यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर भी कर देते हैं। इनके आतंक से तंग क्षेत्र के लोगों ने पुलिस आयुक्त को गुप्त शिकायत की थी। बदरपुर क्राइम ब्रांच इंचार्ज एआई संदीप सिंह के मुताबिक उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि मनोज मांगर के गुर्गे रंगदारी करने की नीयत से हथियार लेकर इलाके मेें घूम रहे हैं। वह टीम लेकर रवाना हुए। सूरजकुंड इलाके में मनोज मांगर गैंग का गुर्गा रविंदर उनके हत्थे चढ़ गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों योगेश और नविंद्र उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन पिस्तौल, दो राइफल, एक एयर गन और चार कारतूस बरामद किए। रविंदर ने एक राइफल का लाइसेंसी बताते हुए नागालैंड से जारी होना बताया लेकिन वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इन तीनों को जेल भेज दिया गया। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसआई राम प्रकाश, एसआई जयकरण, रतिराम, दीपक कुमार, जफरुद्दीन, सुखविंदर, शाकिर, नवीन आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed