एक शख्स जेब सुसाइड नोट लिए पटरियों पर लेटा ही था कि ट्रेन आई और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना वहां खड़े लोगों ने नहीं की थी...
2 of 5
suicide in dadri
- फोटो : अमर उजाला
दादरी रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार को एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पटरी के बीच में आ जाने के कारण उसकी जान बच गई। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
3 of 5
suicide in dadri
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के गांव जलपुरा निवासी गुड्डू पुत्र सलीम बृहस्पतिवार सुबह आत्महत्या करने के लिए दादरी रेलवे फाटक पहुंचा। पहले तो उसने फाटक के बीच दो चक्कर लगाए। उसके बाद दिल्ली की तरफ जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को आते देख रेलवे पटरी के पास खड़ा हो गया।
जब ट्रेन कुछ दूर रह गई तो वह रेल की पटरियों पर लेट गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर पलटकर पटरी के बीच में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। उसका सिर और कंधा खून से लथपथ हो गया। साथ ही वह भी बेहोश हो गया। जीआरपी ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया।
5 of 5
ट्रैक पर पड़ी मिली युवक-युवती की लाशें
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
आत्महत्या करने वाले युवक की जेब से आत्महत्या का नोट मिला। इसमें लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। नोट पर घर के फोन नंबर भी लिखे थे। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।