फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed wife with knife as she use to talk a lot on phone

पत्नी का फोन पर बात करना लगा इतना बुरा कि चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Fri, 22 Sep 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Sep 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife with knife as she use to talk a lot on phone
- फोटो : अमर उजाला

पत्नी का फोन पर ज्यादा बात करना एक युवक को इतना बुरा लगा कि उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या कर शव छुपाने के लिए वह रात को रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और नाले में फेंक आया।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद जीआरपी ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जेठ और उसका साला अभी फरार हैं।

14 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास नाले से 22 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की शिनाख्त गुलफ्शां निवासी विजय नगर के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका की मां शमीम ने गुलफ्शां के पति शादाब, जेठ शोएब और शोएब के साले शकील के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

वह आटो चलाता है

husband killed wife with knife as she use to talk a lot on phone

​शादाब मूलरूप से गुलावठी, बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल वह परिवार के साथ चांद मस्जिद विजय नगर में रहता है। वह आटो चलाता है। बृहस्पतिवार को जीआरपी ने शादाब को गोशाला फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि करीब आठ माह पहले गुलफ्शां की शादी शादाब के साथ हुई थी। शादाब ने बताया कि  पत्नी गुलफ्शां अलग-अलग लोगों से फोन पर घंटों तक बात करती थी।

यह उसे पसंद नहीं था। कई बार टोकने के बावजूद गुलफ्शां ने बात करने की आदत नहीं बदली तो उसने हत्या कर दी। जीआरपी ने शादाब की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed