फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala ground report on unlock-1

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: खुशी और संकोच के बीच अनलॉक-1, जानिए किस राज्य में कितनी है छूट

Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए अनलॉक-1 के 10 नियम
  • 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। 
  • मॉल भी चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे, इसके लिए एसओपी स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा।
  • अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक नहीं होगी, राज्य चाहें तो इस परिवहन को नियंत्रित कर सकता है।
  • एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।
  • स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी।
  • तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, बार आदि के खोलने पर फैसला लिया जाएगा।
  • शादी और अंतिम संस्कार में पुराने नियम लागू रहेंगे।
  • 65 साल से अधिक उम्र वाले लोग, गर्भवती महिलाएं, बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति और 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह।
  • 30 जून तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि इसका समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है।
  • सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Amar Ujala ground report on unlock-1
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब दो महीने से भी अधिक समय तक देश में लॉकडाउन के बाद अब राज्य सरकारें धीरे-धीरे जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश में लगी हैं। जून माह के पहले दिन ने अहसास दिलाया कि फिर हम सामान्य परिस्थितियों की ओर बढ़ रहे हैं। लंबे दिनों बाद एक बार फिर ऑटो वाले सवारी के इंतजार में दिखे तो दुकानदार आशा भरी नजरों से ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। 

विज्ञापन


इन सब के बीच कोरोना की दहशत को भी महसूस किया जा रहा है। सभी जानते हैं कि अभी कठिन लड़ाई अभी जारी है। संकोच और खुशी के बीच राज्यों ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश को लागू करते हुए तमाम राहतें दी हैं। आपके राज्य और शहर में अनलॉक 1 में क्या छूट मिली और कैसा रहा पहला दिन, जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन



यूपी: नई गाइडलाइन जारी, 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए क्या छूट मिलेगी और क्या रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक-1 के पहले चरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। यूपी में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उप्र के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को प्रेसवार्ता के माध्यम से इसके संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली से जुड़े गाजियाबाद और नोएडा के बारे में कहां कि वहां का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर तय करेगा कि कितनी छूट देनी है। सीमा को कब तक सील रखना है, यह भी वहां कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ही तय किया जाएगा। और पढ़ें... 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala ground report on unlock-1
लखनऊ के हजरतगंज में लगा जाम - फोटो : amar ujala

लखनऊ: बस सेवा शुरू, कार्यालयों में रही हलचल और सड़कों पर कई जगह लगा जाम
यूपी में अनलॉक-1 के पहले दिन बस सेवा शुरू हो गई है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए सफर करना शुरू कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद हैं। लॉकडाउन खुलने से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सोमवार को जाम भी लगा। दरअसल, लॉकडाउन से लंबे समय बाद राहत मिलने पर बाजारों में भी रौनक नजर आई। इस दौरान दुकानदार पूरी सावधानी बरत रहे हैं। और पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा जिलों का हाल
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में सोमवार से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर कई तरह की गतिविधयां शुरू हो गई है। तो आइए आगे की स्लाइडों में आपको बताते हैं कि अनलॉक के पहले चरण में सोमवार को पश्चिमी यूपी के जिलों में क्या-क्या राहत मिली है। और पढ़ें...

कानपुर: जिंदगी का सफर पटरी पर, कानपुर में शर्तों के साथ खुलेंगे सभी बाजार
1 जून से अनलॉक-1 में कानपुर में क्या खुलेगा क्या नहीं, इसकी सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। इसके अनुसार एसेसरीज, घड़ी, बैग, अटैची, ड्राई क्लीनर, फ्लैक्स प्रिंटिंग, प्रिन्टिंग प्रेस, केमिकल से संबंधित, लेदर गुड्स से संबंधित, अन्य वस्तुओं से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, बेकरी  मिठाई की दुकान प्रात: 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन खुल सकेंगी। केवल रिटेल का काम हो सकेगा। और पढ़ें...

वाराणसी: लॉकडाउन के पांचवें चरण में मिली और छूट के साथ पटरी पर लौटेगी जिंदगी 
लॉकडाउन के पांचवें चरण में प्रदेश सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद रविवार रात में वाराणसी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की ओर से भी गाइडलाइन जारी कर दी गई। इसमें पहले की तुलना में अब लोग जहां रात नौ बजे तक बाहर रह सकेंगे वही दुकानों के खुलने का समय भी सुबह 7 से 5 बजे से बढ़कर अब सुबह 8 बजे से शाम सात बजे तक कर दिया गया है। हालांकि सभी दुकानें पुराने नियम से ही खुलेंगी। और पढ़ें...

Amar Ujala ground report on unlock-1
दिल्ली से सटी यूपी और हरियाणा की सीमाओं का हाल - फोटो : हिमांशु सोनी/प्रभात पांडेय/सुदर्शन झा/जोगिंदर शर्मा

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील, दोपहर में भी लगा एक किमी लंबा जाम, गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद बॉर्डर खुले
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार अनलॉक 1.0 के तहत आज से देशभर में अंतरराज्यीय आवागमन को अनुमति दे दी गई है। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी बिना पास के एक राज्य से दूसरे राज्य में आराम से आ जा सकता है। हालांकि कई ऐसे शहर हैं जिन्होंने अपने यहां कोरोना के खतरे को देखते हुए अपनी सीमाएं नहीं खोली हैं। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई बॉर्डर पर आवागमन सुचारु रूप से चल रहा है तो कहीं सुबह से दोपहर हो जाने के बाद भी लंबा जाम लगा है। और पढ़ें...

दिल्ली: दिल्ली में सात दिन तक सीमाएं रहेंगी सील, जानिए क्या खुला और क्या बंद
दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दे रहे हैं कि अनलॉक 1.0 और लॉकडाउन 5.0 में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। उन्होंने अनलॉक 1.0 के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए कहा जो चीजें पहले से खुली हैं, खुली रहेंगी। और पढ़ें...

Amar Ujala ground report on unlock-1
punjab bus

पंजाब में लंबी दूरी की बस सेवा शुरू, यहां पढ़ें- टाइम टेबल और किराया
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) और पंजाब रोडवेज/पनबस ने राज्य के कुछ चुनिंदा रूटों पर आज से बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। राज्य में पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से चलने वाली बसों की समय सारणी और किराए संबंधी विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो से 1 जून को सुबह 6:42 पर चंडीगढ़- बठिंडा बस चलेगी जिसका किराया 295 रूपये होगा। और पढ़ें...

पंजाब में  सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुले
लॉकडाउन को खोलने के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 जून से राज्य में धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल आदि खोलने के लिए गाइडलाइन बनाने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 1 जून से नॉन-कंटेनमेंट जोन में नाई की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, शराब व आवश्यक वस्तुओं से संबंधित सभी दुकानें खोलने के आदेश भी जारी किए। और पढ़ें...

Amar Ujala ground report on unlock-1
hariyana

हरियाणा में खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रात को कर्फ्यू रहेगा
केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के अनुसार हरियाणा सरकार राज्य में ढील देगी। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक राज्य में कर्फ्यू रहेगा। सूबे में धार्मिक स्थल, होटल- रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल सशर्त खोलने की तैयारी की जा रही है। सभी छूट 8 जून से लागू होंगी। सरकार ने इस संदर्भ में सभी जिला उपायुक्तों और प्रशासनिक सचिवों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन कंटेनमेंट जोन में तो 30 जून तक जारी रहेगा। 8 जून के बाद कंटेनमेंट जोन से बाहर तमाम प्रतिबंधित गतिविधियों को खोल दिया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। और पढ़ें...

Amar Ujala ground report on unlock-1
हिमाचल के बाजार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल: बिना पास कर सकेंगे आवाजाही, खुलेंगे मंदिर-ढाबे और भी कई रियायतें
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद हिमाचल सरकार ने अनलॉक-1.0 में बड़ी रियायतें दी हैं। सूबे में सोमवार से सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इन 14 घंटों की ढील के दौरान 12 घंटे लोगों को प्रदेश में एक से दूसरे जिले में सुचारु सरकारी और निजी परिवहन सेवा मिलेगी। जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद प्रदेश के धार्मिक स्थल और होटल-रेस्तरां भी खुल जाएंगे। मंदिरों में सूबे के लोग ही पूजा-पाठ और होटलों में 60 फीसदी लोगों को एक समय में बिठाया जा सकता है। और पढ़ें...

Amar Ujala ground report on unlock-1
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक-1 की व्यवस्था 8 जून के बाद! तबतक जारी रहेगा लॉकडाउन 4.0
केंद्र सरकार के अनलॉक -1 की व्यवस्था जम्मू-कश्मीर में आठ जून तक जारी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइन की मियाद 8 जून तक बढ़ा दी है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने रविवार को आदेश जारी कर कहा कि केंद्र की गाइडलाइन को जम्मू-कश्मीर में लागू करने से पूर्व पूरे हालात की समीक्षा करनी होगी। विस्तृत चर्चा के बाद ही जम्मू-कश्मीर में जारी पाबंदियों में ढील या परिवर्तन पर फैसला किया जाएगा। लिहाजा प्रदेश आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारी कमेटी की ओर से 19 और 24 मई 2020 को जारी गाइडलाइन ही प्रभावी रहेगी। और पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed