फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 5.0 in himachal pradesh relaxations for people of himachal pradesh

हिमाचल: 1 जून से बिना पास कर सकेंगे आवाजाही, खुलेंगे मंदिर-ढाबे और भी कई रियायतें

Sun, 31 May 2020 09:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 May 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
lockdown 5.0 in himachal pradesh relaxations for people of himachal pradesh
फाइल फोटो

केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद हिमाचल सरकार ने अनलॉक-1.0 में बड़ी रियायतें दी हैं। सूबे में सोमवार से सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इन 14 घंटों की ढील के दौरान 12 घंटे लोगों को प्रदेश में एक से दूसरे जिले में सुचारु सरकारी और निजी परिवहन सेवा मिलेगी। जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद प्रदेश के धार्मिक स्थल और होटल-रेस्तरां भी खुल जाएंगे। मंदिरों में सूबे के लोग ही पूजा-पाठ और होटलों में 60 फीसदी लोगों को एक समय में बिठाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश में पर्यटकों के आने पर रोक रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले हिमाचलियों के लिए जहां कर्फ्यू पास जरूरी होगा, वहीं राज्य से बाहर बिना कर्फ्यू पास जा सकेंगे। बाहरी राज्यों के व्यापारी और कामगार पास से ही प्रदेश में आ सकेंगे। हिमाचल से कोई व्यक्ति दूसरे राज्य में स्वास्थ्य, व्यापार या आधिकारिक कारण से जाता है तो 48 घंटे में लौटने पर उसे क्वारंटीन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को हुई जिलों के डीसी, एसपी और सीएमओ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद इन निर्देशों को लागू करने का फैसला लिया गया है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर सायं आठ बजे से सुबह छह बजे तक पूरे प्रदेश में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इस बारे में जिला मजिस्ट्रेट अलग से आदेश जारी करेंगे।

धार्मिक स्थल स्थानीय निवासियों के लिए खोलने में भाषा एवं संस्कृति विभाग एहतियात बरतने के आदेश जारी करेगा। प्रदेश में होटल स्थानीय लोगों के अलावा उन लोगों के लिए खुलेंगे जो प्रदेश में सरकारी कार्यों या बिजनेस उद्देश्यों के लिए आ रहे हैं। प्रदेश में बाहरी राज्यों के औद्योगिक कामगारों, उद्योगपतियों और व्यापारियों को कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं सर्विस प्रोवाइडर और निरीक्षण अधिकारियों की राज्य में आवाजाही को सुनिश्चित किया जाएगा।

बाहरी राज्यों को नहीं जाएंगी बसें, टैक्सियों के लिए चाहिए कर्फ्यू पास 

हिमाचल में बाहरी राज्यों से बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि उपायुक्तों के आदेशों के अनुसार कर्फ्यू पास लेकर बाहरी राज्यों से टैक्सियां आ-जा सकेंगी। प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले के लिए सरकारी बसों, निजी वाहनों, टैक्सियों और ऑटो को चलने की अनुमति दी जाएगी। एचआरटीसी और प्राइवेट बसों में सात प्रतिशत क्षमता के साथ ही सवारियों को बिठाया जाएगा।

दफ्तरों में बैठेगा सौ फीसदी स्टाफ
कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-1.0 की कवायद के बीच हिमाचल के कार्मिक विभाग ने सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सोमवार से कार्यालय आने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा की जिम्मेदारी रखनी होगी। नियंत्रण अधिकारी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मास्क लगाना, आरोग्य सेतु ऐप अपलोड करना अनिवार्य होगा और बुखार या खांसी होने पर कार्यालय नहीं आना होगा। स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे, इसलिए उन पर आदेश लागू नहीं होगा। विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम, सीएसआईआर जैसे रिसर्च संस्थानों के  लिए सरकार अलग से आदेश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed