फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus services started in Punjab on long routes from June 1

आज से पंजाब में लंबी दूरी की बस सेवा शुरू, यहां पढ़ें- टाइम टेबल और किराया

Mon, 01 Jun 2020 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jun 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bus services started in Punjab on long routes from June 1
फाइल फोटो

पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) और पंजाब रोडवेज/पनबस ने राज्य के कुछ चुनिंदा रूटों पर आज से बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। राज्य में पीआरटीसी के विभिन्न डिपुओं से चलने वाली बसों की समय सारणी और किराए संबंधी विवरण शुक्रवार को जारी किया गया। पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो से 1 जून को सुबह 6:42 पर चंडीगढ़- बठिंडा बस चलेगी जिसका किराया 295 रूपये होगा। 

विज्ञापन


इसके बाद चंडीगढ़ से पटियाला के लिए 7:30 बजे, 8:00 बजे, 8:50, 10:30 और 1:30 बजे बसें चलेंगी, जिनके लिए किराया 100 रुपये निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर पटियाला से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह 7:00 बजे, 7:30, 8:00 बजे, 9:00 बजे, 1:30 और 2:30 बजे बसें पहुंचेंगी। इनका किराया भी 100 रुपए होगा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


संगरूर डिपो से सुबह 7:25 बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलेगी जिसका किराया 170 रुपये होगा। इसके बाद संगरूर से पटियाला के लिए 7:54 बजे, 9:32 बजे और शाम 5:15 बजे बसें चलेंगे, जिनका किराया 70 होगा। इस डिपो से लुधियाना के लिए सुबह 7:30 बजे, 8:30 बजे, 10:10 बजे और 3:05 बजे बसें चलेंगी जिनका किराया 105 रुपये होगा।

कपूरथला डिपो से चंडीगढ़ के लिए 2 बसें सुबह 7:00 बजे और 9:30 बजे चलेंगी जिनका किराया 215 रुपये होगा। बरनाला डिपो से चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:07 बजे, 8:38 बजे और 10:13 बजे बसें चलेंगी, जिनका किराया 210 रुपये होगा। बरनाला से पटियाला के लिए एक बस 1:04 पर रवाना होगी, जिसका किराया 115 रुपये होगा।

बुढलाडा डिपो से चंडीगढ़ के लिए वाया पटियाला 7:12 बजे, चंडीगढ़ के लिए वाया धर्मगढ़ 9:07 बजे और चंडीगढ़ के लिए वाया पातड़ा 9:29 बजे रवाना होंगी। इन बसों का किराया क्रमश: 235 रुपये, 220 रुपये और 255 रुपये होगा। फरीदकोट डिपो से चंडीगढ़ के लिए 7:10 और 8:10 बजे के अलावा दोपहर 2:06 बजे बसें चलेंगी, जिनका किराया 270 रुपये होगा। 

इस डिपो से बठिंडा -अमृतसर 7:13 बजे और 9:21 बजे रवाना होंगी, जिनका किराया 220 रुपये होगा। लुधियाना डिपो से संगरूर के लिए 8 बसें चलेंगी, जो सुबह 6:54 बजे , 8:18 बजे, 9:29 बजे, 10:33 बजे, 12:21 बजे, 2:12 बजे, 3:35 बजे और 5:05 बजे रवाना होंगी। इनका किराया 105 रुपये होगा। 

लुधियाना से पटियाला के लिए वाया खन्ना 6:56 बजे, 8:13 बजे, 9:53 बजे, 12:25 बजे और 3:25 बजे बसें चलेंगी, जिनका किराया 120 रुपये होगा। इसी तरह लुधियाना से बठिंडा के लिए 7:04 बजे, 7:41 बजे, 10:43 बजे, 11:33 बजे , 3:22 बजे और 4:41 बजे बसें रवाना होंगी, जिनका किराया 185 रुपये होगा। 

लुधियाना से होशियारपुर के लिए 7:52 बजे, 9:06 बजे और 3:56 बजे बसें रवाना होंगी, जिनका किराया 100 रुपये होगा। बठिंडा डिपो से चंडीगढ़ के लिए 6:54 बजे, 7:48 बजे 2:40 बजे बसें रवाना होंगी, जिनका किराया 295 रुपये होगा।

पटियाला डिपो से मलेरकोटला के लिए 7:00 बजे, 9:00 बजे, 5:00 और 5:30 बजे बसें रवाना होंगी, जिनका किराया 80 रुपये होगा। इनके अलावा जालंधर के लिए एक बस सुबह 7:30 बजे जाएगी, जिसका किराया 195 रुपये होगा। एक अन्य बस अमृतसर के लिए 11:36 बजे चलेगी जिसका किराया 295 रुपये होगा।

पनबस ने भी किया रूटों का एलान
1 जून से पंजाब रोडवेज/पनबस भी अपनी सेवाएं शुरू करेगा। इसके तहत चंडीगढ़- अमृतसर सुबह 7:00 बजे और अमृतसर से चंडीगढ़ 1:00 बजे, चंडीगढ़ से नवांशहर 9:00 बजे, चंडीगढ़- जालंधर 10:30 बजे और जालंधर से 3:08 बजे, नवांशहर से चंडीगढ़ 4:20 बजे बसें चलेंगी। 

चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए 7:04 बजे और फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए 12:30 बजे, चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए 8:54 बजे, मोगा से चंडीगढ़ के लिए 1:40 बजे, चंडीगढ़ से मोगा के लिए 10:54 बजे और लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए 3:15 बजे बसें चलेंगी। 

चंडीगढ़ से पटियाला के लिए सुबह 7:00 बजे व 11 बजे और पटियाला से चंडीगढ़ के लिए 9:10 बजे व 1:05 बजे बसें चलेंगी। चंडीगढ़ से नवांशहर के लिए 11:45 बजे बस चलेगी और नवांशहर से चंडीगढ़ के लिए 2:30 बजे बस रवाना होगी। 

चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए सुबह 7:00 बजे, 8:30 बजे, 9:30 बजे, 10:30 बजे, 11:15 बजे, 12:15 बजे, 2:00 बजे, 3:30 बजे और 4:40 बजे बस रवाना होंगी। इसी तरह लुधियाना से चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:00 बजे, 8:00 बजे, 9:00 बजे, 10:30 बजे, 12:00 बजे, 1:30 बजे, 2:30 बजे, 3:30 बजे और 4:40 बजे बस से रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed