फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unlock 1 interstate borders reopen but noida delhi border still shut long queue of vehicles, haryana delhi ghaziabad delhi border opens

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील, दोपहर में भी लगा एक किमी लंबा जाम, गाजियाबाद-गुरुग्राम-फरीदाबाद बॉर्डर खुले

Mon, 01 Jun 2020 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Unlock 1 interstate borders reopen but noida delhi border still shut long queue of vehicles, haryana delhi ghaziabad delhi border opens
दिल्ली सटी यूपी और हरियाणा की सीमाओं का हाल - फोटो : हिमांशु सोनी/प्रभात पांडेय/सुदर्शन झा/जोगिंदर शर्मा
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार अनलॉक 1.0 के तहत आज से देशभर में अंतरराज्यीय आवागमन को अनुमति दे दी गई है। इसका तात्पर्य यह है कि कोई भी बिना पास के एक राज्य से दूसरे राज्य में आराम से आ जा सकता है। हालांकि कई ऐसे शहर हैं जिन्होंने अपने यहां कोरोना के खतरे को देखते हुए अपनी सीमाएं नहीं खोली हैं। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई बॉर्डर पर आवागमन सुचारु रूप से चल रहा है तो कहीं सुबह से दोपहर हो जाने के बाद भी लंबा जाम लगा है।
विज्ञापन


नोएडा ने नहीं खोलीं दिल्ली से सटी सीमाएं, सुबह 9 बजे से दोपहर तक भी लगा जाम
गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने गृहमंत्रालय की नई गाइडलाइन के अनुसार दिल्ली से सटी अपनी सीमाएं अंतरराज्यीय आवागमन के लिए नहीं खोली हैं। जिला प्रशासन को जिला स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि पिछले दस दिनों में जिले में जो भी केस आए हैं उनमें 42 प्रतिशत का दिल्ली से संबंध है।
विज्ञापन


ऐसे में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने फैसला लिया है कि, वह पहले की तरह ही लोगों को आवश्यक पास चेक करने के बाद ही अपनी सीमा में प्रवेश करने देगी या उन्हें दिल्ली जाने देगी। यही वजह है कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद भी एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लगा है। बिना पास की चेकिंग के लोगों को आने-जाने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर खुला, नहीं हो रही कोई चेकिंग
गृहमंत्रालय के आदेश के बाद गाजियाबाद प्रशासन ने भी दिल्ली से सटी सीमाओं से सीलिंग हटा ली है। आज से लोग सुबह से ही आराम से दिल्ली की सीमा की ओर जा रहे हैं और गाजियाबाद में प्रवेश कर रहे हैं। अन्यथा इससे पहले जब तक दिल्ली-गाजियाबाद सीमा सील थी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर रोजाना लंबा जाम लग रहा था।


हरियाणा ने भी अपनी सीमाएं खोलीं, कभी चेकिंग कभी बिना चेकिंग हो रहा आवागमन
केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली सटी सीमाएं खोलने का फैसला ले लिया, जो आज से लागू हो रहा है। ऐसे में गुरुग्राम-दिल्ली, फरीदाबाद-दिल्ली सीमाओं पर लोग आराम से आवागमन कर रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में पास की चेकिंग हो रही है लेकिन आमतौर पर हरियाणा-दिल्ली की किसी सीमा पर कोई चेकिंग नहीं हो रही, जिससे आज कहीं भी बहुत ज्यादा जाम नहीं लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed