{"_id":"5af20b9b4f1c1b350b8b8efe","slug":"151525812123-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल में 10 फीसदी शवों की ही शिनाख्त करा सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ साल में 10 फीसदी शवों की ही शिनाख्त करा सकी पुलिस
Updated Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल में 10 फीसदी शवों की ही शिनाख्त करा सकी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दून पुलिस पिछले डेढ़ साल में मिले अज्ञात शवों में से केवल 10 फीसदी की ही शिनाख्त करा सकी है। इस दरम्यान शहर कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा 45 शव मिले हैं, जिनमें से छह की ही पहचान की जा सकी है। ऐसे में अब अज्ञात शवों की पहचान एक अभियान चलाकर की जा रही है। इसके लिए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने 10 सदस्यीय टीम को इस काम में लगाया है। यह टीम विभिन्न माध्यमों से इन शवों की पहचान करेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सन् 2017 में जिले में 86 अज्ञात शव बरामद हुए थे। इनमें से सात की ही पहचान की जा सकी है। जबकि वर्तमान इस साल में अब तक मिले 27 में से 5 शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है। यानी करीब डेढ़ साल में 113 शवों में से महज 12 शवों की ही पहचान हो पाई है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया इन शवों की पहचान के लिए पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है। इसके लिए 10 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम डीसीआरबी में दर्ज सूचनाओं को पहले एससीआरबी और फिर एनसीआरबी से मिलान करेगी।
इसके अलावा टीम मैनुअली भी शवों की पहचान करने का प्रयास करेगी। इसके लिए पड़ोसी राज्यों में जाकर भी संपर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा अज्ञात शव शहर कोतवाली क्षेत्र में मिले थे। शव मिलने के हालातों और दूसरे पहलुओं से भी इनकी जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
साढ़े तीन साल में 50 फीसदी की शिनाख्त
सन् 2015 से अब तक जिले में 229 अज्ञात शव मिले थे। इनमें से पुलिस करीब 50 फीसदी यानी 114 शवों की ही शिनाख्त करा पाई है।