फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंदिर पर कानून नहीं आया तो उग्र आंदोलन : स्वामी यतीद्रानंद

मंदिर पर कानून नहीं आया तो उग्र आंदोलन : स्वामी यतीद्रानंद

Mon, 12 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मंदिर पर कानून नहीं आया तो उग्र आंदोलन : स्वामी यतीद्रानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग के समर्थन में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के घाट पर सांकेतिक उपवास रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। अगर राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश या कानून नहीं बनाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए संत एकत्रित हो गए हैं। यदि उनके धैर्य का बांध टूटा तो ऐसी सुनामी आएगी कि कोई भी नहीं बच पाएगा। रविवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे पर स्वामी यतींद्रानंद को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारत विकास परिषद सहित कई पार्टी के नेताओं ने लक्ष्मीनारायण मंदिर के घाट पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज के छह दिसंबर को आमरण अनशन पर बैठने से पूर्व कोई सकारात्मक निर्णय आना चाहिए, नहीं तो स्थिति विस्फोटक हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से वादे के अनुरूप मंदिर निर्माण शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार कानून लाए और राम मंदिर ही नहीं बल्कि जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed