{"_id":"5b7d4ef142c7924639036e09","slug":"what-happened-when-atal-bihari-vajpayee-grinding-tear-dipped-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ जब अटल जी की नातिन मुनिया के छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा क्या हुआ जब अटल जी की नातिन मुनिया के छलक पड़े आंसू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
खंडहर की सफाई देख रो पड़ी अटल जी की मुनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बटेश्वर में अटल जी के घर के स्थान पर अब स्मारक बनेगा। वहां खडे़ बबूल आदि की सफाई की जा रही है। मंगलवार को घर आंगन के स्थान से कटते जंगली बबूल को देखकर अटल जी नातिन मुनियां की आंखें छलक पड़ी।
विज्ञापन
भतीजे शिव कुमार की पुत्री सुधा को अटल जी मुनिया ही कहकर बुलाते थे। जबकि शिव कुमार को मुन्नू बोलते थे। सुधा ने बताया कि 1989 में वह 7वीं की पढ़ाई कर रही थी। तब अटल जी इसी घर में आए थे।
विज्ञापन
उसे गोदी में बैठाकर खिलाया था। 500 रुपये भी दिए थे। कागज के लिफाफे में रख कर पापा पेडे़ लाए थे। जिनको बाबा अटल ने खाया था। बताया कि अब ससुराल में रहने के कारण उसके बाद बाबा अटल से मिलने का अवसर नहीं मिला। बचपन में उन्होने अटल जी के घर आंगन को खूब लीपापोता है। अब अवशेष देखकर रोना आ रहा है। मंगलवार को वह ससुराल चमरौआ से पति अनिल कुमार और बेटी के साथ अटल जी के घर के अवशेष देखने आई थी।
विज्ञापन