फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transfers of employees in education department

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को निदेशालय ने दिया जोर का झटका

Fri, 07 Oct 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Oct 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
transfers of employees in education department

शिक्षा निदेशालय ने बीते तीन साल से एक ही सीट पर जमे गैर शिक्षकों को बदलने के आदेश जारी कर दिए हैं। एक ही पद पर दो शिक्षकों का तबादला करने के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा निदेशालय में फेरबदल के आदेश दिए हैं। बीते दिनों एक शिक्षक ने ठियोग से शोघी स्कूल में अपना तबादला करवाने के लिए निदेशालय में आवेदन किया। 

विज्ञापन


30 सितंबर को शोघी स्कूल से एक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने का आवेदन में हवाला दिया गया। निदेशालय ने तबादला आवेदन को मुख्यमंत्री ऑफिस भेजा, वहां से मंजूरी के बाद शिक्षक को शोघी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस शिक्षक ने शोघी में पद भी ग्रहण कर लिया। इसी बीच तीन अन्य शिक्षकों ने भी शोघी स्कूल में तबादला करने की अर्जी दी। 
विज्ञापन


यह प्रक्रिया अभी जारी ही थी कि किसी चौथे शिक्षक के तबादले के आवेदन को भी निदेशालय ने मुख्यमंत्री ऑफिस को भेज दिया। इस चौथे शिक्षक के तबादले को मुख्यमंत्री ऑफिस से मंजूरी मिल गई। जब यह शिक्षक स्कूल में पद ग्रहण करने पहुंचा तो मालूम पड़ा कि यहां तो पहले ही किसी अन्य शिक्षक ने पद संभाल लिया है। इस पूरी प्रक्रिया की शिकायत मुख्यमंत्री ऑफिस पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक सहित कई अफसर निशाने पर

transfers of employees in education department
हिमाचल प्रदेश सरकार

शिक्षा निदेशालय द्वारा बिना जांच पड़ताल मुख्यमंत्री ऑफिस तक भेजे गए तबादला आवेदनों पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच का जिम्मा अपने ओएसडी को सौंपा। जांच में निदेशालय की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया कि जब एक शिक्षक ने 

शोघी स्कूल में रिक्त पद पर ज्वाइन कर लिया तो अन्य शिक्षकों के आवेदन मुख्यमंत्री ऑफिस में भेजा जाना निदेशालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। जांच रिपोर्ट में ही बीते तीन साल से एक ही सीट को देख रहे गैर शिक्षक अफसरों और कर्मचारियों को बदलने की सिफारिश की गई है। 

तबादलों में हो रहे खेल के मामले में उच्च शिक्षा निदेशक सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी सरकार के निशाने पर आ गए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने इन सभी के खिलाफ भी जांच करने की सिफारिश की है। हालांकि, सरकार ने अभी शिक्षा निदेशक के खिलाफ जांच के आदेश नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed