{"_id":"5be82506bdec226939028e48","slug":"himachal-ratna-award-for-parasuram-awardi-dr-sanjay-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव को हिमाचल रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव को हिमाचल रत्न अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव को हमीरपुर में हिमाचल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए मिला। हमीरपुर में सर्व द ह्यूमनैटी संस्था ने शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. संजय यादव भी शामिल रहे। समारोह में मुख्यातिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश कुश्ती संघ चंद्र मोहन शर्मा थे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सुंदरनगर के संजय यादव एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। देश को मेडल भी दिला चुके हैं।
विज्ञापन
किक बॉक्सिंग में वह देश के दस बड़े रेफरियों में शुमार हैं। साथ ही वह मार्शल आर्ट में परशुराम अवार्ड लेने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में डीपी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।