{"_id":"690906077afde35ef30f0a5d","slug":"womens-world-cup-win-further-strengthens-wpls-mission-sanjay-tandon-chandigarh-news-c-16-pkl1079-861575-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप जीत ने डब्ल्यूपीएल के मिशन को और मजबूत किया : संजय टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला विश्व कप जीत ने डब्ल्यूपीएल के मिशन को और मजबूत किया : संजय टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि लाखों युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती हैं।
बीसीसीआई की ओर से वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए यूटीसीए अध्यक्ष एवं डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन, यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन और यूटीसीए की एपेक्स काउंसिल के अन्य सदस्य विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
यूटीसीए महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पिछले 26 अक्टूबर को आयोजित एजीएम में यह घोषणा की गई थी कि यूटीसीए जल्द ही महिला चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) की शुरुआत करेगा, यह देश की पहली राज्य-स्तरीय महिला क्रिकेट लीग होगी जो डब्ल्यूपीएल पर आधारित है। इस पहल का उद्देश्य युवतियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा दे सकें।
विज्ञापन
संजय टंडन ने कहा कि भारतीय टीम की विश्व कप जीत ने यूटीसीए के मिशन को नई ऊर्जा दी है। हमें विश्वास है कि यह ऐतिहासिक जीत और अधिक युवा लड़कियों को मैदान में उतरने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।