फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman held hostage and robbed in Jalandhar

जालंधर: महिला को बंधक बनाकर घर में लूट, 22 तोला सोना और कैश लेकर फरार हुए बदमाश; घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 19 Sep 2026 01:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

जालंधर में बदमाशोें ने एक महिला के साथ लूट की है। बदमाश देर रात घर में घुसे और महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Woman held hostage and robbed in Jalandhar
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाने और लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, बदमाश अलमारी के ताले तोड़कर करीब 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपये कैश ले गए।

विज्ञापन




सीसीटीवी में कैद हुई घटना 
घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। फुटेज में कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर दीवार फांदकर घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने कथित तौर पर महिला को बंधक बनाया और अलमारी समेत घर के अन्य हिस्सों की तलाशी ली। इस दौरान बदमाशों ने पूरे घर का सामान बिखरा दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
वारदात से करीब एक घंटे पहले बदमाशों ने पास की एक अन्य कोठी में घुसने का प्रयास किया था। वहां शोर मचने पर वे फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पास के दूसरे मकान को निशाना बनाया। सूचना मिलने पर थाना मकसूदां पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। लूट में कितनी नकदी और सोना गया, इसकी अंतिम पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed