फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Murder accused arrested in Taran Taran following police encounter

तरनतारन में मुठभेड़: हत्या मामले में वांछित आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पांव में लगी गोली

Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि आरोपी की ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद पुलिस टीम ने पहले संयम बरतते हुए चेतावनी के तौर पर हवाई फायर किया। इसके बावजूद जब कथित तौर पर फायरिंग जारी रही तो पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन
Murder accused arrested in Taran Taran following police encounter
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी का पुलिस टीम से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार पीछा किए जाने के दौरान आरोपी ने बाइक से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी देने के लिए हवाई फायर किया, लेकिन कथित तौर पर फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन




घायल आरोपी की पहचान सज्जनप्रीत सिंह उर्फ सज्जन पुत्र सरवण सिंह, निवासी कोट मोहम्मद खां, थाना गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह थाना सरहाली में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू किया पीछा
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा आईपीएस और एसएसपी तरनतारन सुरेंद्र लांबा आईपीएस के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में वांछित अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरहाली और सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम को आरोपी सज्जनप्रीत सिंह के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक नौशहरा पन्नुआं इलाके में आरोपी का पीछा किया गया। इस दौरान आरोपी ने बाइक रोककर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

पहले हवाई फायर, फिर जवाबी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आरोपी की ओर से फायरिंग शुरू होने के बाद पुलिस टीम ने पहले संयम बरतते हुए चेतावनी के तौर पर हवाई फायर किया। इसके बावजूद जब कथित तौर पर फायरिंग जारी रही तो पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली आरोपी की टांग में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे कब्जे में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वह इसे किन वारदातों में इस्तेमाल कर चुका है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed