{"_id":"6aae355f9f8568b1b70d7f90","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-arrived-in-fatehgarh-sahib-in-punjab-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नशे की लड़ाई में दिल्ली पंजाब के साथ:' सीएम रेखा पहुंचीं फतेहगढ़ साहिब, कहा- राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नशे की लड़ाई में दिल्ली पंजाब के साथ:' सीएम रेखा पहुंचीं फतेहगढ़ साहिब, कहा- राज्य में सरकार बनाएगी बीजेपी
Sat, 19 Sep 2026 12:40 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, फतेहगढ़ साहिब
एएनआई, फतेहगढ़ साहिब
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:40 PM IST
सार
भाजपा की पंजाब नशामुक्ति यात्रा को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं। उन्होंने यहां पर गुरुद्वारे में शीश नवाया।
विज्ञापन
रेखा गुुप्ता, सीएम दिल्ली
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पंजाब के ऐतिहासिक श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे पहुंचीं। उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और गुरु साहिब से पंजाब की जनता के लिए शक्ति की प्रार्थना की।
मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए आई हूं। मैंने गुरुद्वारे में शीश नवाकर गुरु साहब से शक्ति मांगी है कि पंजाब की जनता को वो शक्ति दे कि पंजाब में लगातार जो अत्याचार हो रहे हैं, पंजाब जिस तरीके से नशे की गिरफ्त में है, उस लड़ाई को हम सभी मिलकर लड़ सकें। हमें पंजाब और पंजाब के युवाओं को सुरक्षित करना है। इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है। दिल्ली पंजाब के साथ है, मैं पंजाब के साथ हूं। यही संदेश देने के लिए मैं आज पंजाब आई हूं।”बता दें कि पंजाब में भाजपा ने नशा मुक्त यात्रा शुरू की है। बीते कल इसकी शुरुआत पंजाब के पठानकोट से शुरू हुई। पंजाब में भाजपा चार यात्राएं करेंगी
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाब में नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस बदलाव की उम्मीद से सरकार चुनी थी, आज वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में शासन व्यवस्था और जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के हर घर तक जागरूकता का संदेश पहुंचाएगी और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करेगी। उन्होंने पंजाब की जनता से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।
पंजाब में सरकार बनाएगी भाजपा: सीएम रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पंजाब के लोगों को उनके हक और लाभ सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जैसे-जैसे यह संघर्ष आगे बढ़ेगा और पंजाब का हर शहर व हर परिवार इसमें शामिल होगा, वैसे-वैसे लोगों को लूटने वाली और किसानों, युवाओं, माताओं व परिवारों के साथ अन्याय करने वाली सरकार निश्चित रूप से जाएगी।”
पहली यात्रा का रूट
18 सितंबर को पहली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एकता स्थल, माधोपुर, पठानकोट से शुरू हुई थी। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजासांसी, अटारी, अमृतसर पश्चिमी, अमृतसर केंद्रीय, अमृतसर दक्षिणी, अमृतसर पूर्वी, अमृतसर उत्तरी, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण, पट्टी, फिरोजपुर शहर, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुल्लथ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
दूसरी यात्रा का विवरण और रूट
19 सितंबर को दूसरी यात्रा को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप, श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुईं। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एस.ए.एस. नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उर्मुर, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
#WATCH फतेहगढ़ साहिब, पंजाब। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज श्री फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए आई हूं... मैंने गुरुद्वारे में शीश नवाकर गुरु साहब से यही शक्ति मांगी है कि पंजाब की जनता को वो शक्ति दें कि पंजाब पर लगातार जो अत्याचार हो रहे हैं,… pic.twitter.com/ywfKbU5Eeo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2026विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए आई हूं। मैंने गुरुद्वारे में शीश नवाकर गुरु साहब से शक्ति मांगी है कि पंजाब की जनता को वो शक्ति दे कि पंजाब में लगातार जो अत्याचार हो रहे हैं, पंजाब जिस तरीके से नशे की गिरफ्त में है, उस लड़ाई को हम सभी मिलकर लड़ सकें। हमें पंजाब और पंजाब के युवाओं को सुरक्षित करना है। इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है। दिल्ली पंजाब के साथ है, मैं पंजाब के साथ हूं। यही संदेश देने के लिए मैं आज पंजाब आई हूं।”बता दें कि पंजाब में भाजपा ने नशा मुक्त यात्रा शुरू की है। बीते कल इसकी शुरुआत पंजाब के पठानकोट से शुरू हुई। पंजाब में भाजपा चार यात्राएं करेंगी
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाब में नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस बदलाव की उम्मीद से सरकार चुनी थी, आज वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में शासन व्यवस्था और जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के संकल्प के साथ शुरू हुई यह यात्रा प्रदेश के हर घर तक जागरूकता का संदेश पहुंचाएगी और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करेगी। उन्होंने पंजाब की जनता से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।
पंजाब में सरकार बनाएगी भाजपा: सीएम रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने पंजाब में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पंजाब के लोगों को उनके हक और लाभ सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जैसे-जैसे यह संघर्ष आगे बढ़ेगा और पंजाब का हर शहर व हर परिवार इसमें शामिल होगा, वैसे-वैसे लोगों को लूटने वाली और किसानों, युवाओं, माताओं व परिवारों के साथ अन्याय करने वाली सरकार निश्चित रूप से जाएगी।”
#WATCH | Punjab: Delhi CM Rekha Gupta says, "As this struggle unfolds and every city and family in Punjab joins it, the government that is looting the people—and is guilty of wronging farmers, the youth, mothers, and families—will certainly have to go. A BJP government will be… pic.twitter.com/MffHnxu6F2
— ANI (@ANI) September 19, 2026
पहली यात्रा का रूट
18 सितंबर को पहली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एकता स्थल, माधोपुर, पठानकोट से शुरू हुई थी। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजासांसी, अटारी, अमृतसर पश्चिमी, अमृतसर केंद्रीय, अमृतसर दक्षिणी, अमृतसर पूर्वी, अमृतसर उत्तरी, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण, पट्टी, फिरोजपुर शहर, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुल्लथ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
दूसरी यात्रा का विवरण और रूट
19 सितंबर को दूसरी यात्रा को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप, श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुईं। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एस.ए.एस. नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उर्मुर, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
तीसरी यात्रा का विवरण और रूट
तीसरी यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का स्थित सादिकी बॉर्डर (आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक) से शुरू होगी। इस यात्रा को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।जालंधर में समापन से पहले यात्रा फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना शहरी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
चौथी यात्रा का विवरण और रूट
चौथी यात्रा 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू होगी। इस यात्रा को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जालंधर में समापन से पहले यह यात्रा तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इन चारों यात्राओं का 30 सितंबर को जालंधर में समापन होगा। यात्राओं के समापन अवसर पर भाजपा की ओर से जालंधर में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।