फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Langar of  iPhones for women in Chandigarh

जय माता दी लिखो आईफोन पाओ: चंडीगढ़ में महिलाओं के लिए अनोखा लंगर, बांटे जाएंगे 1000 आईफोन

Sat, 19 Sep 2026 04:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

आईफोन पाने के लिए महिलाओं को मोबाइल नंबर 8343000786 पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर संदेश भेजना होगा। संदेश में जय माता दी लिखना भी अनिवार्य बताया गया है।

विज्ञापन
Langar of  iPhones for women in Chandigarh
राजा दी किंग का आईफोन लंगर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंडीगढ़ और मोहाली में इस बार आईफोन का लंगर लगाने की घोषणा की गई है। कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग के मुताबिक 22 सितंबर से इसकी शुरुआत चंडीगढ़ के सेक्टर-10 से होगी। इसके लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लंगर के लिए करीब एक हजार आईफोन का ऑर्डर दिया जा चुका है। 

विज्ञापन


इनमें आईफोन-17 या उससे ऊपर के मॉडल शामिल होंगे। राकेश त्रेहन के मुताबिक आईफोन का वितरण केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के बीच किया जाएगा। इसके लिए पहले से बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल महिलाओं को ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। पहले दिन 10 आईफोन वितरित करने की बात कही गई है। इसके बाद चंडीगढ़ के साथ जीरकपुर और पंचकूला में भी इस तरह का आयोजन करने की योजना है।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि आईफोन पाने के लिए महिलाओं को मोबाइल नंबर 8343000786 पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर संदेश भेजना होगा। संदेश में जय माता दी लिखना भी अनिवार्य बताया गया है। इसके बाद संबंधित महिला को व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। ग्रुप में शामिल सदस्यों को रोजाना जय माता दी लिखना होगा। ऐसा नहीं करने वाले सदस्य को ग्रुप से हटाने की बात कही गई है।

ऐसे होगा महिलाओं का चयन
राकेश त्रेहन के मुताबिक आईफोन के लिए चयन व्हाट्सऐप ग्रुप में लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। लकी ड्रॉ के समय ग्रुप खोला जाएगा और उसमें शामिल सदस्यों की सूची को मोबाइल स्क्रीन पर ऊपर की ओर स्क्रॉल किया जाएगा। स्क्रीन जिस महिला के नाम और मोबाइल नंबर पर रुक जाएगी, उसे विजेता माना जाएगा। इसके बाद उसे आईफोन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंगर में दिए जाने वाले मोबाइल आईफोन-17 या उससे ऊपर के मॉडल के होंगे। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक होने का दावा किया गया है। हालांकि कौन सा मॉडल और किस कीमत का फोन किस विजेता को मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी आयोजक की ओर से नहीं दी गई है। 

पहले भी कर चुके हैं अनोखे लंगर
राकेश त्रेहन इससे पहले चंडीगढ़ में 500 रुपये के नोट और पेट्रोल का लंगर लगाने को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब आईफोन का लंगर लगाने की घोषणा के बाद यह आयोजन फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed