फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vande Mataram celebrates 150 years, filled with patriotic fervor

Chandigarh News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, राष्ट्रभक्ति के सुरों से भरा जोश

Sat, 08 Nov 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram celebrates 150 years, filled with patriotic fervor
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शिरकत की।
विज्ञापन

संजय टंडन ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता की आत्मा की आवाज है। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने यह गीत वर्ष 1875 के आसपास अपनी प्रसिद्ध रचना आनंदमठ में लिखा था, जब अंग्रेजी शासन भारतीयों को उनके स्वाभिमान से वंचित कर रहा था। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जन में जागृति का प्रतीक बना।
विज्ञापन

बच्चों ने पेश किया मनमोहक बैंड प्रदर्शन
कार्यक्रम में न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 के बच्चों ने अपने म्यूजिकल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम की मधुर प्रस्तुति दी। सुरों और ताल के संगम ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष केवल एक गीत की वर्षगांठ नहीं बल्कि उस भावना की स्मृति हैं जिसने भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजादी तक पहुंचाया। इस अवसर पर सांसद सतनाम सिंह संधू, मेयर हरप्रीत कौर बबला, पूर्व मेयर अरुण सूद सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed