फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two IPS and five PPS officers transferred in Punjab, Major reshuffle in Police Department in Haryana

पंजाब में दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारी बदले, हरियाणा में 37 एचपीएस का तबादला

Sat, 20 Jun 2020 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two IPS and five PPS officers transferred in Punjab, Major reshuffle in Police Department in Haryana
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

हरियाणा और पंजाब ने अपने-अपने यहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अनेक एचपीएस के तबादलों को रद्द भी किया गया है। वहीं पंजाब में दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन


पंचकूला के एसीपी विजय देसवाल अब कनीना के डीएसपी, 37 एचपीएस का तबादला
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 37 एचपीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अनेक एचपीएस के तबादलों को रद्द भी किया गया है। पंचकूला के एसीपी विजय देसवाल अब महेंद्रगढ़ के कनीना में डीएसपी होंगे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में टी-20 विश्व कप जिताने वाले क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा हिसार में ही डीएसपी के पद पर बने रहेंगे। उनका तबादला पिहोवा हुआ था, जिसे सरकार ने रद्द कर दिया है। गजेंद्र कुमार फरीदाबाद में एसीपी के पद पर बने रहेंगे, उनका तबादला रद्द किया गया है। बलजीत सिंह हरियाणा मानवाधिकार आयोग में ही तैनात रहेंगे, उनके तबादला आदेश भी रद्द किए गए हैं। 

बलजिंदर सिंह चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन में डीएसपी का जिम्मा संभालेंगे। दलीप सिंह डीएसपी कैथल, आत्मा राम डीएसपी शाहबाद, सुरेंद्र सिंह डीएसपी तावडू, शमशेर सिंह डीएसपी यमुनानगर, प्रदीप डीएसपी होमगार्ड हरियाणा, ताहिर हुसैन डीएसपी नरवाना, जितेंद्र सिंह डीएसपी कैथल, संजीव कुमार एसीपी गुरुग्राम होंगे।

जगदीश कुमार को द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन में डीएसपी लगाया गया है। जगत सिंह नूंह के बजाए ऐलनाबाद के डीएसपी होंगे। उनके तबादला आदेश भी रद्द किए गए हैं। चंद्र पाल को फिरोजपुर झिरका में डीएसपी लगाया गया है। गुरमेल सिंह पिहोवा में डीएसपी का जिम्मा संभालेंगे। भगत राम डीएसपी नारनौंद, राजिंदर सिंह डीएसपी जगाधरी होंगे।

जितेश वर्तमान पद पर बने रहेंगे, उनके नूंह के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। सुधीर तनेजा डीएसपी नूंह, रणधीर सिंह डीएसपी रादौर, कुशनलपा डीएसपी महेंद्रगढ़, अजैब सिंह डीएसपी फतेहाबाद होंगे। अजैब के तबादला आदेश भी रद्द किए गए हैं। भरत भूषण डीएसपी लाडवा, तान्या सिंह डीएसपी होमगार्ड हरियाणा, अजय कुमार डीएसपी एचपीए मधुबन, पवन कुमार डीएसपी बहादुरगढ़, हरिंदर सिंह डीएसपी एचपीए मधुबन, अभिमन्यु लोहान डीएसपी हिसार व संदीप मलिक एसीपी सोहना होंगे। 

अखिल कुमार डीएसपी आरटीसी भौंडसी, उमेद सिंह को डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो लगाया है। उमेद के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। कप्तान सिंह जींद में डीएसपी बने रहेंगे, उनका तबादला भी रद्द कर दिया गया है। अनिल कुमार तबादला रद्द कर डीएसपी पलवल मुख्यालय लगाए गए हैं। सुनील कुमार डीएसपी प्रथम बटालियन आईआरबी भौंडसी होंगे। 

पंजाब के दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से दो आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। दो आईपीएस अधिकारियों में स्पेशल डीजीपी प्रोविजनिंग प्रबोध कुमार को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए मॉडर्नाइजेशन का जिम्मा भी सौंपा गया है। एडीजीपी पीबीआई-2 पंजाब चंडीगढ़ डॉ. जितेंद्र कुमार जैन जोकि एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स पंजाब-चंडीगढ़ और एसओजी ट्रेनिंग पटियाला का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे, को अब एडीजीपी पॉलिसी एंड रूल्स पंजाब-चंडीगढ़ लगाते हुए एडीजीपी एसओजी ट्रेनिंग पटियाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीपीएस अधिकारियों में सातवीं आईआरबी कपूरथला के कमांडेंट परमवीर सिंह परमार को बदलकर विजिलेंस ब्यूरो में लगाया गया है। कमांडेंट 27 वीं बटालियन पीएपी जालंधर जितेंद्र सिंह को भी विजिलेंस ब्यूरो में नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग के लिए उपलब्ध कुलवंत सिंह को कमांडेंट 23 वीं बटालियन पीएपी जालंधर लगाया गया है, जबकि सुशील कुमार को कमांडेंट फर्स्ट आईआरबी पटियाला तैनात किया गया है। कमांडेंट एसओजी बहादुरगढ़ भूपेंद्र अजीत सिंह विर्क को इसी पद पर बनाए रखते हुए कमांडेंट फर्स्ट सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed