फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The load-bearing capacity of the land will be tested first; then, the critical care hospital in Manimajra will be constructed.

Chandigarh News: पहले परखी जाएगी जमीन की ताकत, फिर तैयार होगा मनीमाजरा का क्रिटिकल केयर अस्पताल

Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The load-bearing capacity of the land will be tested first; then, the critical care hospital in Manimajra will be constructed.
50 बेड के अस्पताल के लिए मिट्टी की क्षमता जांचने को 4.57 लाख का टेंडर, स्ट्रक्चरल डिजाइन के लिए 10.50 लाख
विज्ञापन

पीईसी, एनआईटीटीटीआर और आईआईटी रूड़की से मांगी कंसल्टेंसी, मिट्टी की भार क्षमता के आधार पर तय होगी नींव और बिल्डिंग की डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने मनीमाजरा में प्रस्तावित 50 बेड के क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण से पहले जमीन की मजबूती और बिल्डिंग के स्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले यह जांचा जाएगा कि अस्पताल की नींव वाली मिट्टी कितना भार सुरक्षित रूप से उठा सकती है। जमीन की क्षमता की रिपोर्ट के आधार पर ही अस्पताल की फाउंडेशन और स्ट्रक्चरल डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके लिए प्रशासन ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए 4.57 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। चयनित कंसल्टेंट अस्पताल निर्माण वाली जगह पर मिट्टी की बोरिंग कर उसके सैंपल लेगा और उनकी जांच करेगा। रिपोर्ट में बताया जाएगा कि मौजूदा जमीन की स्थिति में किस प्रकार की नींव उपयुक्त रहेगी और प्रस्तावित बिल्डिंग का भार जमीन कितनी क्षमता तक सुरक्षित रूप से उठा सकती है।
विज्ञापन

क्षमता कम मिली तो बदलेगी फाउंडेशन डिजाइन
क्रिटिकल केयर अस्पताल सामान्य भवनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसमें बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल लोड के साथ मेडिकल उपकरणों और अन्य सुविधाओं का भी भार होगा। ऐसे में निर्माण से पहले मिट्टी की भार उठाने की क्षमता जांचना अहम है। यदि जांच में जमीन की क्षमता कम पाई जाती है तो फाउंडेशन डिजाइन में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे। यह फैसला मिट्टी की जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रक्चरल डिजाइन के लिए 10.50 लाख का टेंडर
इंजीनियरिंग विभाग ने अस्पताल के स्ट्रक्चरल डिजाइन की सप्लाई के लिए 10.50 लाख रुपये का टेंडर भी कॉल किया है। इसमें पीईसी (पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज), एनआईटीटीटीआर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च) और आईआईटी रूड़की जैसी तकनीकी संस्थाओं को कंसल्टेंसी के लिए भाग लेने को कहा गया है।
इन संस्थाओं में से लोएस्ट वन (एल-1) रहने वाली संस्था को स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करने और सप्लाई करने का काम अलॉट किया जा सकेगा। डिजाइन तैयार करते समय अस्पताल की बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल लोड, सुरक्षा मानकों और जमीन की क्षमता को ध्यान में रखा जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य निर्माण शुरू होने से पहले नींव और भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को पुख्ता करना है।

कोट..
मनीमाजरा क्रिटिकल केयर अस्पताल की नींव की मिट्टी जांचने और स्ट्रक्चर डिजाइन सप्लाई करने की कंसल्टेंसी के लिए अलग अलग टेंडर लगाए हैं। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed