{"_id":"682a457becfd6873ae0fec45","slug":"teachers-united-at-tagore-theater-said-many-demands-including-arrears-and-dearness-allowance-were-not-met-chandigarh-news-c-16-pkl1043-713230-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टैगोर थिएटर में एकजुट हुए शिक्षक, बोले- एरियर और महंगाई भत्ते समेत कई मांगें नहीं हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टैगोर थिएटर में एकजुट हुए शिक्षक, बोले- एरियर और महंगाई भत्ते समेत कई मांगें नहीं हुई पूरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त शिक्षक संघ (जेटीए) ने रविवार को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में अपनी दूसरे स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय टंडन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ. रमेश चंद शर्मा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ के शिक्षकों के बीच कैडर विवाद को समाप्त करना था, जिसमें वे सफल रहे हैं। बताया कि संघ कई मांगों को पूरा कराने में सफल रहा है लेकिन कुछ मुद्दे अभी भी लंबित हैं। अरविंद राणा ने वर्ष 2021 से 2023 तक के समग्र शिक्षा शिक्षकों के महंगाई भत्ते और एरियर की मांग को उठाया। इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षकों को तीन वर्षों का एरियर, सरकारी स्कूलों में कार्यरत काउंसलर्स को 12 महीने का वेतन, अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों के लिए सुरक्षित नीति और सातवें वेतन आयोग को लागू करने जैसी कई अहम मांगों को भी सामने रखा। चेयरमैन रणवीर ने पंजाब व हरियाणा से प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों पर समय सीमा लागू न होने, कोर्ट के फैसले के बावजूद 2015 बैच के शिक्षकों को वित्तीय लाभ न मिलने, केंद्र शासित प्रदेश कैडर के शिक्षकों की छुट्टियों में कटौती, नर्सरी व जूनियर बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति और महिला शिक्षकों द्वारा ड्रेस कोड पर जताई गई आपत्तियों जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाया। उन्होंने प्रशासन से इन सभी मामलों पर पुनर्विचार करने की मांग की। मुख्य अतिथि सतनाम सिंह संधू और संजय टंडन ने शिक्षकों की सभी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि वे इन सभी मांगों पर मिलकर कार्य करेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो अधिकारियों को राज्यपाल के सामने बुलाकर संघ की संयुक्त बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।