पंजाब: लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, सिद्धू गुट ने फिर बढ़ाई सक्रियता, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
सुनाम में हरियाणा और पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने अर्थी फूंकी और चक्काजाम किया। लुधियाना-बठिंडा राज्य मार्ग पर रकबा टोल के पास किसान धरने पर बैठ गए हैं। हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अमृतसर के भंडारी पुल पर दो घंटे तक सड़क जाम किया। पंजाब भर में जगह-जगह किसानों ने धरना प्रदर्शन कर अपना रोष व्यक्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में नई हलचल शुरू हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू खेमे ने फिर बैठक की। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस संकट ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है। मामला सुलझने की जगह उलझता जा रहा है। उधर, हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब में किसानों ने रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पूरे प्रदेश में कई जगह पर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पढ़ें- पंजाब की पांच बड़ी खबरें
सिद्धू खेमे ने फिर की बैठक
पंजाब कांग्रेस का असंतुष्ट धड़ा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मुहिम को और तेज करने की तैयारी में है। इसके संकेत उस समय मिले जब नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और कुलबीर सिंह जीरा एमएलए हॉस्टल स्थित विधायक परगट सिंह के घर पर पहुंचे। यह बैठक काफी गुपचुप तरीके से हुई लेकिन मीडिया से छिपी नहीं रह सकी। पढ़ें विस्तृत खबर
सड़कों पर उतरे किसान, जगह-जगह प्रदर्शन
हरियाणा के करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब भर में किसान सड़क पर उतर चुके हैं। जगह-जगह किसानों ने राजमार्ग और लिंक सड़कों पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बठिंडा में किसानों ने चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। उधर, गोबिंदगढ़ में भी किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर
पटियाला में हॉकी खिलाड़ियों को नहीं मिल रहीं जरूरी सुविधाएं
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जनपद में ही हॉकी खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं हैं। हालात यह हैं कि हॉकी के खिलाड़ी पिछले करीब चार वर्षों से स्थानीय पोलो ग्राउंड में एस्ट्रोटर्फ लगने के इंतजार में हैं लेकिन यह प्रोजेक्ट पंजाब खेल विभाग के उदासीन रवैये के चलते कागजी औपचारिकताएं पूरी न कर पाने के कारण रुका पड़ा रहा। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी शाश्वत राजदान का कहना है कि प्रोजेक्ट के लिए जो जरूरी डाक्यूमेंट जमा कराने थे, वह अब दे दिए हैं। उम्मीद है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय से प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी मिल जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर
पटियाला में हैवानियत की दो वारदातें
सोशल मीडिया पर दोस्ती करके एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस के पास बयान दिया है कि 23 अगस्त 2021 को उसकी सोशल मीडिया के जरिये आरोपी दीपक कुमार निवासी सन्नौर जिला पटियाला से दोस्ती हुई थी। पढ़ें विस्तृत खबर
सियासी संकट: सिद्धू-कैप्टन के बीच पेंडुलम बने हरीश रावत
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह कराने में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। रावत जैसे ही कैप्टन को मजबूती देने का एलान करते हैं, सिद्धू और उनके समर्थकों के मयानों से बयानों की तलवारें निकल आती हैं। वहीं जब रावत सिद्धू के साथ खड़े होने लगते हैं तो कैप्टन समर्थक नेता सक्रिय हो जाते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर