फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu held a meeting at residence of MLA Pargat Singh

पंजाब कांग्रेस में नई हलचल: नवजोत सिंह सिद्धू खेमे ने फिर की बैठक, मौजूद रहे ये मंत्री और विधायक

Sun, 29 Aug 2021 04:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू अपने-अपने धड़े के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दोनों गुटों में बैठकों का दौर जारी है। लेकिन पार्टी के अंदर मचा घामासन थम नहीं रहा है। पार्टी की पंजाब इकाई पर कांग्रेस हाईकमान की भी नजर है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी की ये खींचतान ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu held a meeting at residence of MLA Pargat Singh
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब कांग्रेस का असंतुष्ट धड़ा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की मुहिम को और तेज करने की तैयारी में है। इसके संकेत उस समय मिले जब नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और कुलबीर सिंह जीरा एमएलए हॉस्टल स्थित विधायक परगट सिंह के घर पर पहुंचे। यह बैठक काफी गुपचुप तरीके से हुई लेकिन मीडिया से छिपी नहीं रह सकी। 

विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों ने मंत्री तृप्त सिंह रंधावा से जब इस बारे में पूछा तो वह काफी नाराज हुए और यह कहते हुए चले गए कि सब कुछ मीडिया को नहीं बताया जा सकता। उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस के यह चारों नेता कैप्टन विरोधी खेमे के प्रमुख चेहरे है । माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ने का एलान कर दिया, इसके बाद विरोधी खेमा नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed