फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed two misdeed cases in Patiala of Punjab

पटियाला में हैवानियत की दो वारदातें: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, 12 साल के बच्चे से किया कुकर्म

Sun, 29 Aug 2021 01:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला जिले में हैवानियत की दो वारदातें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक गांव में 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस मामले में भी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
Police filed two misdeed cases in Patiala of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करके एक युवक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस के पास बयान दिया है कि 23 अगस्त 2021 को उसकी सोशल मीडिया के जरिये आरोपी दीपक कुमार निवासी सन्नौर जिला पटियाला से दोस्ती हुई थी। 

विज्ञापन


26 अगस्त को आरोपी ने उसे लंच पर बुलाया और फिर बाद में एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


12 साल के लड़के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल
पटियाला सदर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एक 12 साल के लड़के साथ कुकर्म करने और फिर इस सारी वारदात की वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़ित बच्चे के दादा ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके बेटे और बहू की मौत हो चुकी है, इसलिए पोता उन्हीं के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम उन्हें पता लगा कि आरोपी जग्गी ने उसके पोते साथ कुकर्म किया, जबकि उसके साथी विक्की ने वारदात की वीडियो बनाई और फोटो खींची। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने इस आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed