फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab top five news 27 November 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: मोहाली पहुंचे अरविंद केजरीवाल, चंडीगढ़ में टावर पर चढ़ा शिक्षक

Sat, 27 Nov 2021 05:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Nov 2021 05:28 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शिक्षकों से पढ़ाई का काम छोड़कर सरकार अन्य काम करा रही है। यहां शिक्षकों को न्यूनतम मेहनताना भी नहीं मिल रहा है। जबकि दिल्ली सरकार अपने शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजती है। पंजाब सरकार शिक्षकों को पानी की टंकी पर भेजती है। 

विज्ञापन
Punjab top five news 27 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों को लेकर पंजाब की सियासत गर्मा गई है। अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़े किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर हमला बोला। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर चार स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास एक टावर पर ईटीटी पास अध्यापक चढ़ गया। उसे नीचे उतारने की कोशिश जारी है। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


मोहाली पहुंचे केजरीवाल, आंदोलनरत अध्यापकों से की मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब के मोहाली पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार दावा करती है कि वह अध्यापकों को नौकरियां दे रहे हैं। 36 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है लेकिन बेरोजगार अध्यापक छह महीने पानी की टंकियों पर चढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार झूठ बोलने की आदी है। पढ़ें विस्तृत खबरें
विज्ञापन


गुरदासपुर में पकड़ा गया पाक नागरिक
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की 73 बटालियन ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सरहद पार करते पकड़ा गया है। इसकी पुष्टि बीएसएफ के अधिकारी निर्माण सिंह औजला ने की है। हालांकि उनका सिर्फ इतना कहना है कि अभी उक्त से पूछताछ जारी है और इस संबंध में वह जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। पढ़ें विस्तृत खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद देने का एलान किया है। चंडीगढ़ में 820 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इन सभी को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। प्रशासन ने एक कमेटी भी बना दी है, जो आवेदकों को फॉर्म को देखेगी और मुआवजा देने पर फैसला लेगी।  पढ़ें विस्तृत खबरें

दो घंटे रही डॉक्टरों की हड़ताल

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 2021 में बार-बार हो रही देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जीएमसीएच-32 के रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। पढ़ें विस्तृत खबरें


टावर पर चढ़ा टीचर, उतारने की कोशिश जारी
चंडीगढ़ के सेक्टर-चार स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के पास एक प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (ईटीटी) पास युवक अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़ गया। जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल बुलाया।  पढ़ें विस्तृत खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed