Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Consensus reached on firefighters' demands; they will receive a risk allowance.

Chandigarh-Haryana News: दमकल कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, जोखिम भत्ता मिलेगा

विज्ञापन
फोटो संख्या : 02
विज्ञापन

30 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक प्रदर्शन स्थगित, अग्निशमन विभाग में नियमित भर्ती के लिए 1 दिसंबर को होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की विभाग के महानिदेशक के साथ वीरवार को हुई वार्ता में लंबित मांगों पर सहमति बनी है। दमकल कर्मचारियों की नियमित भर्ती के लिए गठित समिति की बैठक 1 दिसंबर को होगी। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर सरकारी पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों को जोखिम भत्ता व वर्दी भत्ता देने का आश्वासन भी दिया गया है। वार्ता के बाद यूनियन ने 30 नवंबर का प्रस्तावित सामूहिक प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

पंचकूला में विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी के साथ वार्ता हुई। बैठक में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद ने बताया कि वार्ता में कर्मचारियों को 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता और 7,500 रुपये वर्दी भत्ता देने का आश्वासन दिया गया है। हड़ताल में शामिल नियमित कर्मचारियों के आरोप पत्र वापस लेने संबंधी सरकारी पत्र एक सप्ताह में जारी करने का भरोसा दिया गया। कर्मचारियों की छुट्टियों की समस्या पर भी चर्चा हुई। जिन कर्मचारियों की छुट्टियां शेष नहीं हैं, उन्हें आवश्यक व्यक्तिगत कार्यों के लिए छुट्टियों का समायोजन करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने 30 नवंबर को निदेशालय में प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में पत्र जारी नहीं हुआ तो राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति घोषित की जाएगी। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान राजीव खत्री, सचिव मनजीत सिंह, सदस्य रामपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed